अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

पुलवामा में आतंकी हमले होने से रोका गया, कार से बरामद हुई 20 किलो आई ई डी, ड्राइवर भागा

जम्मू कश्मीर में आज सुबह सुरक्षा बालों के द्वारा 2019 के पुलवामा हमले जैसा हमला होने से रोका गया। ये हमले की तैयारी का पता तब चला जब सुरक्षा बालों ने वाहन जांच के लिए एक वाहन को रोका जिसमे से 20 किलो आई ई डी बरामद हुआ। ये हमला ठीक 2019 के पुलवामा हमले जैसा होने की उम्मीद थी जिसमे भारतीय सेना के 40 ज

पुलवामा में आतंकी हमले होने से रोका गया, कार से बरामद हुई 20 किलो आई ई डी, ड्राइवर भागा

Article Advertisement

जम्मू कश्मीर में आज सुबह सुरक्षा बालों के द्वारा 2019 के पुलवामा हमले जैसा हमला होने से रोका गया। ये हमले की तैयारी का पता तब चला जब सुरक्षा बालों ने वाहन जांच के लिए एक वाहन को रोका जिसमे से 20 किलो आई ई डी बरामद हुआ। ये हमला ठीक 2019 के पुलवामा हमले जैसा होने की उम्मीद थी जिसमे भारतीय सेना के 40 जवान तब शहीद हो गए थे जब सी आर पी एफ के एक काफिले से आई ई डी से लदी एक कार जानबूझ कर टकराई गयी थी।

Article Advertisement

इंटेलिजेंस के अनुसार एक सफ़ेद रंग की ह्युंडई सैंट्रो कार को जिसका पंजीकरण संख्या भी जाली था, बुधवार रात को सुरक्षा जांच के लिए रुकने को कहा गया लेकिन वो पुलिस की नाकाबंदी पर न रुक कर, भागने की कोशिश की जिससे शक गहरा गया। पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा, "जब कार नहीं रुकी तो सुरक्षा बालों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद कार का ड्राइवर भागने में सफल हो गया लेकिन कार जब्त कर ली गयी जिसमे से हमे भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए।" उन्होंने आगे कहा की हमे इंटेलिजेंस से हमले की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद से हम बुधवार से ही ऐसे किसी विस्फोटक से भरे गाड़ी की तलाश में थे। कार में रखे विस्फोटक को बम निरोधक दस्ते द्वारा नष्ट कर दिया गया जिसमे आसपास के काफी घरो को नुक्सान भी पंहुचा है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया, "विस्फोटक से भरे कार को हमने रात भर निगरानी में रखा और आसपास के सारे घरो को खाली करवा दिया जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने बम को नष्ट कर दिया जिसमे काफी घरो को नुक्सान भी पंहुचा।" विजय कुमार ने बताया की ये मिशन सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बल ने मिलकर पूरा किया। पिछले बीते दो महीनो में जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमलोंके मामले में काफी उछाल देखा गया है जिसमे अब तक करीब 30 सुरक्षा बल के सदस्य शहीद हो चुके है। इन सब में सुरक्षा बलों द्वारा करीब 38 आतंकी भी मार गिराए जा चुके है। इस महीने के शुरुआत में ही भारतीय सुरक्षा बालों ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन के कमांडर रियाज़ नाइकू को भी मार गिराया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read