अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

चोरों ने बैंक का ताला तोड़ चोरी का किया प्रयास

मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर सात स्थित थाना गोल बाजार में चोरों ने गुरुवार की रात इलेक्ट्रोनिक व हार्डवेयर दुकान में चोरी की.   वहीं चोरों ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर चोरी का भी प्रयास किया. जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक दुकान न्यू जायसवाल इलेक्ट्रॉनिक्स से करी

चोरों ने बैंक का ताला तोड़ चोरी का किया प्रयास

Article Advertisement

मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर सात स्थित थाना गोल बाजार में चोरों ने गुरुवार की रात इलेक्ट्रोनिक व हार्डवेयर दुकान में चोरी की.   वहीं चोरों ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर चोरी का भी प्रयास किया. जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक दुकान न्यू जायसवाल इलेक्ट्रॉनिक्स से करीब तीन लाख की संपत्ति की चोरी की. वहीं चोरों ने हार्डवेयर की दुकान से वेल्डिंग करने वाले छोटे मशीन की चोरी कर ली.   चोरों की हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, जिसे चार साथ लेते गए. इधर, बैंक के सीसीटीवी कैमरे में भी चोरों की तस्वीर कैद हो गयी उतर ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक मंतोष कुमार ने बताया कि चोरों ने बैंक का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया. जरूरी कागजात आदि फेंक दिया. साथ ही तिजोरी तक पहुंच गया, लेकिन तिजोरी सुरक्षित है. अत्यधिक कोई नुकसान नहीं हुई है. वहीं मामले में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच व कार्रवाई की जा रही है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read