अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

छत्तीसगढ़ में तीन नक्सली गिरफ्तारर

छत्तीसगढ़ में तीन नक्सली गिरफ्तारर सुकमा, 23 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र से दो नक्सलियों को तथा कुकानार थाना क्षेत्र से

छत्तीसगढ़ में तीन नक्सली गिरफ्तारर

Article Advertisement

छत्तीसगढ़ में तीन नक्सली गिरफ्तारर सुकमा, 23 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र से दो नक्सलियों को तथा कुकानार थाना क्षेत्र से एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

Article Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र से जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के संयुक्त दल को नागलगुड़ा और कामापेदागुड़ा गांव की ओर गस्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब नागलगुड़ा गांव के करीब पहुंचा तब दो व्यक्ति धनुष बाण लिए वहां से भागने लगे। बाद में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम सोड़ी देवा (26 वर्ष) और सोड़ी मुड़ा (28 वर्ष) बताया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों नक्सली अरलमपल्ली पंचायत के अंतर्गत मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य करते हैं। दोनों नक्सलियों के खिलाफ ट्रक पर धनुष बाण से हमला करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने कुकानार थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनीकोड़ता गांव के करीब घेराबंदी कर नक्सली माड़वी हड़मा (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली हड़मा के खिलाफ पुलिस दल पर हमला और अन्य नक्सली अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read