जिले के तीन प्रखंडों में शांतिपूर्ण हुआ मतदान दूसरे चरण में पैक्स चुनाव के लिए जिले के तीन प्रखंडों में मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
गम्हरिया प्रखंड में 60 प्रतिशत, मुरलीगंज में 56 प्रतिशत और शंकरपुर प्रखंड में 50 फीसदी वोट डाले गये।
Bihar
जिले के तीन प्रखंडों में शांतिपूर्ण हुआ मतदान
जिले के तीन प्रखंडों में शांतिपूर्ण हुआ मतदान दूसरे चरण में पैक्स चुनाव के लिए जिले के तीन प्रखंडों में मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। गम्हरिया प्रखंड में 60 प्रतिशत, मुरलीगंज में 56 प्रतिशत और शंकरपुर प्रखंड में 50 फीसदी वोट डाले गये। गम्हरिया में मामूली विवाद को छोड़कर सभी जगहों पर मतदान

Article Advertisement
Article Advertisement
गम्हरिया में मामूली विवाद को छोड़कर सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा।
गम्हरिया से एप्र के अनुसार: गम्हरिया प्रखंड के सात पैक्स के लिए बुधवार को सात मतदान केंद्रों पर वोट डाले गये।
सभी केंद्रों पर मतदाताओं ने उत्साह के साथ कतरबद्ध होकर मतदान किया।
मतदान के दौरान बीडीओ ज्योति गामी और सीओ रमेश कुमार सिंह के साथ-साथ थानाध्यक्ष किशोर कुमार सभी बूथों का जायजा लेते रहे।
औराही मध्य विद्यालय मतदान केंद्र और भागवत पांडे मध्य विद्यालय मतदान केंद्र जीवछपुर में मतदाताओं की भारी भीड़ रही।
भागवत पांडे मध्य विद्यालय में पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंकहो गयी।
बाद में मजिस्ट्रेट ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
बीडीओ ने बताया कि शाम के 60 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
12 दिसम्बर को सूर्यगंज मध्य विद्यालय में मतों की गिनती की जाएगी।
मतदान के दौरान बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
मुरलीगंज से निप्र के अनुसार: मुरलीगंज प्रखंड में 16 पैक्सों के लिए बुधवार को वोट डाले गए।
प्रखंड में बनाए गए 48 बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ।
मतदान में लगभग 56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
फैक्स चुनाव में पहली बार मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
बूथों पर 10 बजे के बाद मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी थी।
बताया गया कि 12 तक 40 प्रतिशत वोट पड़े।
बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ललन कुमार चौधरी और थानाध्यक्ष संजीव कुमार पूरे दिन बूथों का जायजा लेते रहे।
बीडीओ ने बताया कि 56 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
शंकरपुर से एसं के अनुसार:प्रखंड में सात पैक्स के लिए चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
किसी बूथों से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
चुनाव में लगभग 50 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर प्रखंड के सभी पदाधिकारी मुस्तैद दिखे।
शंकरपुर में फिर महिला मतदाताओं बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया।
पैक्स चुनाव में 22 बूथों पर 13 हजार 626 मतदाताओं ने वोट डाले।
11 बजे तक 13 प्रतिशत और एक बजे तक 35 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
रामपुर लाही में मध्य विद्यालय बथान गाढ़ा बूथ पर 62.33 प्रतिशत मतदान हुआ।
सबसे कम मध्य विद्यालय रायभीड़ बूथ पर मात्र 29.12 प्रतिशत मतदान हुआ।
निर्वाची पदाधिकारी आशा कुमारी ने बताया कि मतदान का प्रतिशत कुल 50.11 रहा।
इसमें 40.97 प्रतिशत पुरुष मतदाता और 54.12 फीसदी महिला मतदाताओं ने वोटिंग किया।उन्होंने बताया कि सभी बूथों अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया था।
ऑब्जर्वर के रूप में एडीएम कृष्ण स्वरूप, डीएसपी एके चौधरी और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शैलेश मिश्रा, मनोज कुमार ने सभी बूथों का जायजा लिया।
Source-HINDUSTAN
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
