अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

भारत ने 150 से अधिक प्राचीन वस्तुएं लौटाने के लिए अमेरिका का आभार जताया

भारत ने 150 से अधिक प्राचीन वस्तुएं लौटाने के लिए अमेरिका का आभार जताया न्यूयॉर्क, 27 सितंबर (भाषा) भारत सरकार ने 150 से अधिक प्राचीन कलाकृतियां लौटने में ‘उत्कृष्ट समर्थन’ के लिए न्यूयॉर्क जिला अटॉर्नी कार्यालय को धन्यवाद दिया है और बेशकीमती प्राचीन कलाकृतियों की वापसी के माध्यम से भारत-अमेरिका के

भारत ने 150 से अधिक प्राचीन वस्तुएं लौटाने के लिए अमेरिका का आभार जताया

Article Advertisement

भारत ने 150 से अधिक प्राचीन वस्तुएं लौटाने के लिए अमेरिका का आभार जताया न्यूयॉर्क, 27 सितंबर (भाषा) भारत सरकार ने 150 से अधिक प्राचीन कलाकृतियां लौटने में ‘उत्कृष्ट समर्थन’ के लिए न्यूयॉर्क जिला अटॉर्नी कार्यालय को धन्यवाद दिया है और बेशकीमती प्राचीन कलाकृतियों की वापसी के माध्यम से भारत-अमेरिका के लोगों के बीच संबंधों और सांस्कृतिक समझ को बढ़ाने के लिए इसकी भूमिका की सराहना की है।

Article Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिका ने भारत को 157 कलाकृतियां और प्राचीन वस्तुएं सौंपी, जिन्हें मोदी भारत वापस लाए। मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन, दोनों ने चोरी, अवैध व्यापार और सांस्कृतिक वस्तुओं की तस्करी से निपटने के प्रयासों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को कहा गया कि लगभग आधी कलाकृतियां (71) सांस्कृतिक हैं, जबकि अन्य आधी में हिंदू धर्म (60), बौद्ध धर्म (16) और जैन धर्म (9) से संबंधित लघु मूर्तियां हैं। भारत को प्राचीन कलाकृतियां एवं वस्तुएं सौंपे जाने के लिए मोदी ने अमेरिका की सराहना की। भारत के महावाणिज्य दूतावास की ओर से रविवार को ट्वीट किया गया, ‘‘भारत सरकार की ओर से न्यूयॉर्क के जिला अटॉर्नी कार्यालय और उनके दल को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने भारत को प्राचीन वस्तुएं लौटने में शानदार समर्थन दिया।’’ इन 157 प्राचीन वस्तुओं में 12वीं सदी की नटराज की कांस्य मूर्ती भी शामिल है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read