गोपनीयता के मुकदमे में 9.2 करोड़ डॉलर का भुगतान करने के लिए TikTok सहमत द वर्ज में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुकदमे में इस बात का दावा किया गया है कि TikTok द्वारा यूजर्स को ट्रैक करने के लिए बेहद संवेदनशील व्यक्तिगत डेटाओं का संग्रह किया जाता है सैन फ्रांसिस्को : चीनी शार्ट-वीडियो मेकिंग ऐप टिकटॉक (TikTok) ने अमेरिका में निजता के उल्लंघन पर दायर एक मुकदमे का निपटारा करने के लिए 9.2 करोड़ डॉलर का भुगतान करने पर अपनी सहमति व्यक्त की है. द वर्ज में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुकदमे में इस बात का दावा किया गया है कि टिकटॉक द्वारा यूजर्स को ट्रैक करने के लिए बेहद संवेदनशील व्यक्तिगत डेटाओं' का संग्रह किया जाता है और इनका उपयोग उनके काम में आने वाले या उपयोगी विज्ञापनों के प्रसारण पर किया जाता है. टिकटॉक के एक प्रवक्ता के हवाले से गुरुवार को जारी इस रिपोर्ट में कहा गया, "हमारे ऊपर जिस तरह के आरोप लगे हैं, उनसे हम सहमत तो नहीं हैं, लेकिन हम एक लंबी कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेने के बजाय टिकटॉक कम्युनिटी को एक सुरक्षित और खुशनुमा अनुभव दिलाने के अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. साल 2019 में टिकटॉक ने कथित बच्चों की गोपनीयता का उल्लंघन के एक मामले का 11 लाख डॉलर का भुगतान कर निपटारा किया था. साल 2023 में 750 करोड़ डॉलर मुनाफा कमाने का ट्विटर का लक्ष्य : डोर्सी ट्विटर साल 2023 में कम से कम 31.5 करोड़ दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं के साथ 750 करोड़ डॉलर से अधिक अपने कुल वार्षिक आय को दोगुना करने का लक्ष्य बना रहा है. कंपनी के सीईओ जैक डोर्सी ने इसकी जानकारी दी है. वर्चुअल एनालिस्ट डे को संबोधित करते हुए डोर्सी ने कहा कि कंपनी साल 2023 के अंत तक अपने विकास की गति को दोगुना करने की योजना बना रही है. इसका सीधा प्रभाव कंपनी के कर्मचारियों पर पड़ेगा, जो कंपनी के आय या सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या से संचालित होते हैं. ट्विटर के सीईओ ने गुरुवार को कहा, "हमारा मकसद साल 2023 में अपने कुल वार्षिक आय को दोगुने से अधिक करने का है।
इसके लिए हमें अधिक विज्ञापनों के साथ अपने मार्केट शेयर को बढ़ाने, ब्रांड एडवरटाइजिंग का विकास करने और दुनियाभर में अपने प्रोडक्ट्स का विस्तार छोटे व मध्यम आकार के उद्यमों तक करने की जरूरत पड़ेगी. उन्होंने आगे कहा कि साल 2023 की चौथी तिमाही में हमारा लक्ष्य कम से कम 31.5 करोड़ सक्रिय यूजर्स हासिल करने की है. साल 2019 की चौथी तिमाही में हमारे सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 15.2 करोड़ रही और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें इसमें साल-दर-साल के हिसाब से करीब 20 प्रतिशत विकास की जरूरत है.
Article Advertisement
Technology
गोपनीयता के मुकदमे में 9.2 करोड़ डॉलर का भुगतान करने के लिए TikTok सहमत
गोपनीयता के मुकदमे में 9.2 करोड़ डॉलर का भुगतान करने के लिए TikTok सहमत द वर्ज में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुकदमे में इस बात का दावा किया गया है कि TikTok द्वारा यूजर्स को ट्रैक करने के लिए बेहद संवेदनशील व्यक्तिगत डेटाओं का संग्रह किया जाता है सैन फ्रांसिस्को : चीनी शार्ट-वीडि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
भारत में CCTV कैमरों पर बड़ा सवाल: 700 से ज्यादा कैमरे बिना BIS मंजूरी के, Amazon और Flipkart ने शुरू की जांच

Technology
AI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंता

Technology
AI अब खुद खोजेगा साइबर खतरे, कंपनियों की सुरक्षा में शुरू हुआ बड़ा बदलाव

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
