अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

युवक की गला घोंट कर हत्या

युवक की गला घोंट कर हत्या जींद (हरियाणा),16 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा में जींद जिले के खरकगादिया गांव में शनिवार सुबह गांव ढाठरथ के एक युवक का शव मिला। पुलिस के अनुसार खरकगादिया गांव में जलघर के नीचे बने खाली जगह में शनिवार को एक युवक का शव पड़ा देखा गया। उसके गले पर निशान थे जिससे युवक की हत्या गला घो

युवक की गला घोंट कर हत्या

Article Advertisement

युवक की गला घोंट कर हत्या जींद (हरियाणा),16 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा में जींद जिले के खरकगादिया गांव में शनिवार सुबह गांव ढाठरथ के एक युवक का शव मिला। पुलिस के अनुसार खरकगादिया गांव में जलघर के नीचे बने खाली जगह में शनिवार को एक युवक का शव पड़ा देखा गया।

Article Advertisement

उसके गले पर निशान थे जिससे युवक की हत्या गला घोंटकर हत्या किये जाने का संदेह है। एएसपी नितिश अग्रवाल, पिल्लूखेडा थाना प्रभारी सुभाष मौके पर पहुंचे और घटना को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया। मृतक की पहचान गांव ढाठरथ निवासी हरिओम (28) के रूप में हुई। मृतक के पिता सत्यवान ने शव की शिनाख्त की है। सत्यवान ने पुलिस को बताया कि 14 अक्टूबर शाम को हरिओम अपने ही गांव के ही बाली तथा मन्ना के साथ गया था लेकिन वह घर नहीं लौटा। सत्यवान ने संदेह जताया कि साथ ले जाने वाले युवकों ने कुछ अन्य के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या की है। उन्होंने बताया कि हरिओम पेशे से ट्रक चालक और एक माह पहले अपने घर आया था। उन्होंने बताया कि दोनों युवक 14 अक्टूबर शाम को बाइक पर बैठाकर उसके बेटे को अपने साथ ले गए थे। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने सत्यवान की शिकायत पर बाली, मन्ना को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिन युवकों पर संदेह जताया जा रहा है उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read