देश में कोविड-19 के 38,949 नए मामले नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 38,949 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,10,26,829 हो गई।
वहीं, 542 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,12,531 हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,30,422 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.39 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 1,619 कमी आई है।
मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 44,00,23,239, नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,55,910 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।
देश में नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की दैनिक दर 1.99 प्रतिशत है।
यह पिछले 25 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है।
नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की साप्ताहिक दर 2.14 प्रतिशत है।
अभी तक कुल 3,01,83,876 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।
देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 39.53 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए।
देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 542 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 170 और केरल के 87 लोग थे।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,12,531 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,26,560, कर्नाटक के 36,037, तमिलनाडु के 33,606, दिल्ली के 25,022, उत्तर प्रदेश के 22,705, पश्चिम बंगाल के 17,970 और पंजाब के 16,212 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
Article Advertisement
India
देश में कोविड-19 के 38,949 नए मामले
देश में कोविड-19 के 38,949 नए मामले नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 38,949 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,10,26,829 हो गई। वहीं, 542 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,12,531 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से श

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
