अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

ट्रैफिक डायवर्ट का पालन नहीं होने से स्टेशन रोड जाम

ट्रैफिक डायवर्ट का पालन नहीं होने से स्टेशन रोड जाम सड़क निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट नहीं किए जाने के कारण कर्पूरी चौक- स्टेशन रोड पर मंगलवार की शाम भीषण जाम की समस्या खड़ी हो गयी। आधे सड़क पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही होने के कारण लगे जाम में लोग काफी परेशान रहे। चंद कदम की दूरी तय करन

ट्रैफिक डायवर्ट का पालन नहीं होने से स्टेशन रोड जाम

Article Advertisement

ट्रैफिक डायवर्ट का पालन नहीं होने से स्टेशन रोड जाम सड़क निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट नहीं किए जाने के कारण कर्पूरी चौक- स्टेशन रोड पर मंगलवार की शाम भीषण जाम की समस्या खड़ी हो गयी। आधे सड़क पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही होने के कारण लगे जाम में लोग काफी परेशान रहे।

Article Advertisement

चंद कदम की दूरी तय करने के लिए पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। संकरी सड़क पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा बढ़ने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी है। निर्माण कंपनी की ओर से निर्माणाधीन सड़क से भारी वाहनों और चारपहिया वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए भीरखी नवटोलिया तिमुहानी के पास वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही करने का बोर्ड भी लगा रखा है। लेकिन वाहन चालकों की मनमानी और दबंगई के कारण इस पर रोक नहीं लग पा रहा है।स्थिति यह है कि एक तरफ निर्माण कार्य जारी है तो दूसरी तरफ भारी और चारपहिया वाहनों का परिचालन भी बेराकटोक जारी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो ट्रैफिक सिस्टम को व्यवस्थित करने के लिए निर्माणाधीन सड़क से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगायी जाएगी। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। स्थिति यह है कि एक तरफ निर्माण कार्य और दूसरी तरफ भारी वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क किनारे से पैदल गुजरने वाले लोगों में भी दुर्घटना का शिकार होने का डर बना रहता है। जानकारी हो कि मधेपुरा-सहरसा रोड मेें कॉमर्स कॉलेज के पास से शहर के बीपी मंडल चौक तक आरसीडी के द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक सिस्टम व्यवस्थित नहीं रहने से निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों को भी परेशान होना पड़ रहा है, वहीं राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कपूरी चौक पर जाम के कारण कर्पूरी चौक से सुखासन जाने वाली सड़क पर भी मंगलवार की शाम भीषण जाम की समस्या खड़ी हो गयी। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read