अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

ट्रेन का इंजन ही चुरा ले गए चोर, बरौनी से मुजफ्फरपुर तक बनाई थी सुरंग

चोरी की कई वारदातों के बारे में आपने सुना होगा. बाइक, कार, ट्रक, बस की चोरी तो आपने सुनी होगी लेकिन आज आप ऐसी चोरी के बारे में जानेंगे जो आपने ना कभी सुनी होगी और ना ही देखी होगी. बिहार में चोरों ने बड़ा कारनामा करते हुए ट्रेन के इंजन की ही चोरी कर ली. जी हां! बेशक आप हैरान हो रहे होंगे लेकिन ये बिल

ट्रेन का इंजन ही चुरा ले गए चोर, बरौनी से मुजफ्फरपुर तक बनाई थी सुरंग

Article Advertisement

चोरी की कई वारदातों के बारे में आपने सुना होगा. बाइक, कार, ट्रक, बस की चोरी तो आपने सुनी होगी लेकिन आज आप ऐसी चोरी के बारे में जानेंगे जो आपने ना कभी सुनी होगी और ना ही देखी होगी. बिहार में चोरों ने बड़ा कारनामा करते हुए ट्रेन के इंजन की ही चोरी कर ली. जी हां!

Article Advertisement

बेशक आप हैरान हो रहे होंगे लेकिन ये बिल्कुल सही है. ट्रेन इंजन चोरी करने के लिए चोरों ने बरौनी से लेकर मुजफ्फरपुर तक सुरंग बना डाली थी. पिछले सप्ताह चोरों ने बरौनी के गरहारा यार्ड में मरम्मत के लिए लाए गए ट्रेन के पूरे डीजल इंजन ही चोरी कर लिया था. दरअसल, मुज्फ्फरपुर की पुलिस ने ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो ट्रेन के इंजन की चोरी करता था. जिले के प्रभात कॉलोनी स्थित एक कबाड़ी के दुकान से पुलिस ने 13 बोरियां बरामद की है और इन 13 की 13 बोरियों में ट्रेन इंजन के पार्ट बरामद किए गए हैं. चोरों ने ट्रेन के इंजन की चोरी करने के लिए बकायदा एक बड़ी सुरंग बना रखी थी. चोर सुरंग के रास्ते आते थे और ट्रेन इंजन के पार्ट्स निकाल-निकालकर बोरे में भरकर ले जाते थे. पुलिस के मुताबिक, चोरों का गिरोह बिहार के कई जिलों में सक्रिय है. कुछ शिकायतें भी इन चोरों के खिलाफ मिली थी. सूचना ये भी मिली थी कि चोर डीजल व पुरानी ट्रेनों के इंजन को चुरा रहे हैं, स्टील के पुलों को तोड़ रहे हैं, इससे पुलिस परेशान थी. पुलिस ने जाल बिछाकर चोरों को धर दबोचा. पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमने यार्ड के पास एक सुरंग का पता लगाया, जिसके माध्यम से चोर आते थे और इंजन के पुर्जों को चुरा लेते थे. उसके बाद चोर ट्रेन इंजन के पार्ट्स को बोरियों में भरकर ले जाते थे. चोरी की वारदात से रेल विभाग के अधिकारी भी अन्जान थे.'

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read