बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची पहुंचने के लिए लोगों को अब महज 5 घंटे की ही दूरी तय करनी पड़ेगी. दरअसल, पटना और रांची के बीच अब वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ने वाली है. रांची से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों को पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं और ट्रेन चलाने के लिए लोको पायलट और क्रू मेंबर को ट्रेनिंग भी दी जा रही है. वंदे भारत एक्सप्रेस टाटी सिल्वे, BIT मेसरा, बरकाकाना, हजारीबाग होते हुए बिहार राजधानी पटना तक जाएगी. इसे पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक रांची से पटना के लिए वंदे भारत की एक ट्रेन सुबह 7:30 बजे रांची से चलेगी और दोपहर 2 बजे पटना पहुंचेगी और फिर वही ट्रेन दोपहर 3:30 बजे पटना से चलकर रात 10:30 बजे रांची पहुंचेगी. टाइमिंग को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे अधिकारियों से रेल मंत्रालय द्वारा जानकारी मांगी गई है. रेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, रांची से पटना के बीच सप्ताह में 6 दिन ट्रेन चलाई जाएगी. ट्रेन का मेंटनेंस हटिया यार्ड में होगा और प्राइमरी मेंटनेंस रांची में होगा।
India
5 घंटे का होगा Patna to Ranchi का सफर, Vande Bharat Express की मिलने वाली है सौगात
बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची पहुंचने के लिए लोगों को अब महज 5 घंटे की ही दूरी तय करनी पड़ेगी. दरअसल, पटना और रांची के बीच अब वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ने वाली है. रांची से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों को पूरी तरह से तै

Article Advertisement
Article Advertisement
इसके अलावा सेकेंडरी मेंटनेंस पटना में होगा।
बता दें कि ये झारखंड को मिलने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन होगी जो दो राज्य को जोड़ेगी. फिलहाल 4 ट्रेनें हैं पटना टू रांची के लिए मौजूदा समय में पटना से रांची के बीच 4 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इनमें हटिया-पूर्णिया कोर्ट ट्रेन, हटिया-इस्लामपुर, रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस और हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस का नाम शामिल है. अब वंदे भारत पांचवी ट्रेन होगी जो रांची और पटना के बीच रहेगी. जानकारी के मुताबिक, रांची से टाटी सिल्वे, बरकाकाना, हजारीबाग रेलखंड भी पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है. शुरू-शुरू में 7 घंटे में पूरा होगा सफर वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है लेकिन रांची से पटना के बीच अभी इसे कम गति से चलाया जाएगा. ऐसे में शुरू-शुरू में रांच से पटना की दूरी लगभग 7 घंटे में पूरी होगी लेकिन पूरी स्पीड क्षमता के साथ जब ट्रेन का संचालन होगा तो पटना से रांची और रांची से पटना पहुंचने में इस ट्रेन को 4 से 5 घंटे ही लगेंगे.
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
