अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सुपौल में ट्रेन की चपेट में आकर मधेपुरा के बुजुर्ग की मौत

ट्रेन की चपेट में आकर मधेपुरा के बुजुर्ग की दर्दनाक मौत सुपौल। सहरसा–सुपौल रेलखंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रेन की चपेट में आकर मधेपुरा जिले के एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सुपौल स्टेशन के दक्षिणी छोर पर हुआ। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के मोर

सुपौल में ट्रेन की चपेट में आकर मधेपुरा के बुजुर्ग की मौत

Article Advertisement

ट्रेन की चपेट में आकर मधेपुरा के बुजुर्ग की दर्दनाक मौत सुपौल। सहरसा–सुपौल रेलखंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रेन की चपेट में आकर मधेपुरा जिले के एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सुपौल स्टेशन के दक्षिणी छोर पर हुआ।

Article Advertisement

मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के मोरकबियाही गांव वार्ड नंबर 13 निवासी राजकुमार साह (65) के रूप में की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राजकुमार साह सिंहेश्वर वाली बस से उतरने के बाद झखराही ढाला के पास रेलवे ट्रैक पार करने पहुंचे। इसी दौरान सहरसा से आ रही 75206 डाउन सहरसा–ललितग्राम पैसेंजर ट्रेन नजदीक थी। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें रोकने के लिए उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने हाथ छुड़ाकर तेजी से ट्रैक पार करने का प्रयास किया और ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके दोनों पैर कटकर अलग हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरपीएफ हवलदार रजाउल्लाह और स्थानीय निवासी संतोष यादव ने गंभीर रूप से घायल राजकुमार साह को ई-रिक्शा से सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वे अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल पिपरा खुर्द जा रहे थे। मौत की खबर मिलते ही उनकी पुत्री रूपा कुमारी, भांजा, पुत्र आनंद साह और अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read