अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

तबादला एक्सप्रेस पर सवार हुए पांच DSP और 3 IPS, आशुतोष शाही हत्याकांड में भी एक्शन

तबादला एक्सप्रेस पर सवार हुए पांच DSP और 3 IPS, आशुतोष शाही हत्याकांड में भी एक्शन   सरकार ने आज मुजफ्फरपुर के दो डीएसपी को स्थांनांतरित कर दिया है. साथ ही मुजफ्फरपुर में नये DSP के साथ-साथ ASP की भी तैनाती कर दी है. सूबे के गृह विभाग द्वारा तीन आईपीएस अधिकारी औऱ पांच डीएसपी का ट्रांसफर किया गय

तबादला एक्सप्रेस पर सवार हुए पांच DSP और 3 IPS, आशुतोष शाही हत्याकांड में भी एक्शन

Article Advertisement

तबादला एक्सप्रेस पर सवार हुए पांच DSP और 3 IPS, आशुतोष शाही हत्याकांड में भी एक्शन   सरकार ने आज मुजफ्फरपुर के दो डीएसपी को स्थांनांतरित कर दिया है. साथ ही मुजफ्फरपुर में नये DSP के साथ-साथ ASP की भी तैनाती कर दी है. सूबे के गृह विभाग द्वारा तीन आईपीएस अधिकारी औऱ पांच डीएसपी का ट्रांसफर किया गया है और इस बावत अधिसूचना जारी कर दी है.   मुजफ्फरपुर के चर्चित आशुतोष शाही हत्याकांड के के मामले में आखिरकार बिहार की नीतीश सरकार ने लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन ले ही लिया है. आज सरकार ने आज मुजफ्फरपुर के दो डीएसपी को स्थांनांतरित कर दिया है. साथ ही मुजफ्फरपुर में नये DSP के साथ-साथ ASP की भी तैनाती कर दी है. सूबे के गृह विभाग द्वारा तीन आईपीएस अधिकारी औऱ पांच डीएसपी का ट्रांसफर किया गया है और इस बावत अधिसूचना जारी कर दी है. गृह विभाग की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक मुजफ्फरपुर नगर DSP राघव दयाल और DSP पूर्वी मनोज कुमार पांडेय को हटा दिया गया है. जहां, राघव दयाल को बीएमपी-11 में DSP बनाकर जमुई जिला भेजा गया है तो वहीं, DSP मनोज पांडेय को बीएमपी-12 में DSP के तौर पर सुपौल जिला भेज दिया गया है. ये भी पढ़ें- नियोजित शिक्षकों के साथ छलावा कर रही नीतीश सरकार: विजय सिन्हा इसके अलावा आईपीएस अधिकारी अवधेश दीक्षित को एएसपी (नगर) मुजफ्फरपुर के तौर पर नियुक्त किया गया है. वहीं, दूसरी तरफ शहरियार अख्तर को मुजफ्फरपुर पूर्वी का DSP बनाया गया है. बता दें कि अवधेश दीक्षित फिलहाल पटना के पालीगंज में SDPO पद पर तैनात हैं. वहीं, शहरियार अख्तर SDRF में DSP थे. 3 IPS का भी ट्रांसफर IPS अवधेश दीक्षित के अलावा दो और IPS अफसरों का तबादला किया गया है. जिन दो आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है उनमें स्पेशल ब्रांच में SP के पद पर तैनात दीपक बरणवाल को अब राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का नया SP बनाया गया है. इसके अलावा पोस्टिंग की प्रतीक्षा में पुलिस मुख्यालय में इंतजार कर रहे IPS सुधीर कुमार पोरिका को विशेष शाखा का नया SP बनाया गया है. इसके अलावा आर्थिक अपराध के डीएसपी अमन कुमार को पालीगंज का नया SDPO बनाया गया है. STF के DSP अमन कुमार को SDRF में DSP बनाया गया है.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read