अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 20,635 हुई

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 20,635 हुई नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) भारत में कोविड-19 के 3,451 नए मामले आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,02,194 पर पहुंच गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 20,635 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 20,635 हुई

Article Advertisement

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 20,635 हुई नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) भारत में कोविड-19 के 3,451 नए मामले आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,02,194 पर पहुंच गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 20,635 हो गई।

Article Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 40 और मरीजों के जान गंवाने से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,064 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 332 की वृद्धि देखी गई है। वहीं, संक्रमण की दैनिक दर 0.96 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.83 प्रतिशत दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,25,57,495 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 190.2 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read