अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा पर चम्पावत पुलिस का अलर्ट: बनबसा में संदिग्ध गतिविधियों पर सघन चेकिंग अभियानपटना में राजद का राजभवन मार्च, हंगामे के बीच हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादवLIVE: पटना में मचा बवाल, पुलिस ने RJD के मार्च को रोका, तेजस्वी यादव हिरासत में'सम्राट चौधरी के आदेश पर सब हुआ', हिरासत में लिए जाने पर तेजस्वी,बोले- बिहार सरकार को झुकना ही पड़ेगाBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा पर चम्पावत पुलिस का अलर्ट: बनबसा में संदिग्ध गतिविधियों पर सघन चेकिंग अभियानपटना में राजद का राजभवन मार्च, हंगामे के बीच हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादवLIVE: पटना में मचा बवाल, पुलिस ने RJD के मार्च को रोका, तेजस्वी यादव हिरासत में'सम्राट चौधरी के आदेश पर सब हुआ', हिरासत में लिए जाने पर तेजस्वी,बोले- बिहार सरकार को झुकना ही पड़ेगा

Article Advertisement

boloindia.in
Crime

आदिवासियों की दुर्दशा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

आदिवासियों की दुर्दशा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना भोपाल, 15 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आदिवासियों के कल्याण की अनदेखी करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे है जो ‘‘पिछले’’ श

आदिवासियों की दुर्दशा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
आदिवासियों की दुर्दशा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना भोपाल, 15 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आदिवासियों के कल्याण की अनदेखी करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे है जो ‘‘पिछले’’ शासन के दौरान पिछड़े रहे थे। मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर यहां ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने आदिवासियों को उनका हक नहीं दिया और बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ आदिवासी समाज को उचित महत्व, प्राथमिकता न देकर पहले की सरकार ने जो अपराध किया है उसे हर मंच से बोला जाना जरुरी है। कैसे देश में कुछ राजनीतिक दलों ने सुख सुविधा व विकास से आदिवासी समाज को वंचित रखा। चुनाव के नाम पर, अभावों के नाम पर वोट मांगे गए, सत्ता पाई गई लेकिन समुदाय के लिए जितना और जब करना चाहिए था, वह कम पड़ गया और जनजाति समाज को असहाय छोड़ दिया गया।’’ केंद्र सरकार 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जयंती मना रही है। मोदी ने कहा, "अंबेडकर जयंती, गांधी जयंती और इसी तरह के अन्य दिनों की तरह, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (जन्मतिथि) हर साल 15 नवंबर को मनाई जाएगी।" प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में आदिवासी बहुल जिले जो पहले (कांग्रेस) शासन के दौरान पिछड़े रहे अब ऐसे 100 आकांक्षी जिलों में विकास हो रहा है। मोदी ने कहा कि भारत आजादी के बाद पहला जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की कला, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को गर्व से याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोंड रानी दुर्गावती की वीरता या रानी कमलापति के बलिदान को देश नहीं भूल सकता है। वीर महाराणा प्रताप के संघर्ष की कल्पना भील जनजाति के बहादुर लोगों के बिना नहीं की जा सकती है जिन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया और बलिदान दिया। मोदी ने कहा, ‘‘आज जब हम राष्ट्र निर्माण में जनजाति समाज के योगदान की चर्चा करते हैं तो कुछ लोगों को हैरानी होती है। ऐसे लोगों को विश्वास नहीं होता है कि जनजाति समाज का भारत की संस्कृति में कितना बड़ा योगदान है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कि जनजाति समाज के योगदान को देश को बताया ही नहीं गया, अंधेरे में ही रखा गया। उन्होंने दावा किया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि आजादी के बाद दशकों तक जिन्होंने सरकार चलाई, उन्होंने अपनी स्वार्थ भरी नीति को प्राथमिकता दी, देश की जनजातीय आबादी को नजरअंदाज किया। भारत की सांस्कृतिक यात्रा में जनजाति समाज का योगदान अटूट रहा है। इस अवसर पर मोदी ने मध्य प्रदेश में ‘राशन आपके ग्राम’ योजना सहित जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए कई पहल की शुरुआत की। मोदी ने मध्य प्रदेश सिकल सेल (हीमोग्लोबिन पैथी) मिशन के शुभारंभ के अवसर पर लाभार्थियों को आनुवंशिक परामर्श कार्ड भी दिए। प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, त्रिपुरा और दादरा और नगर हवेली तथा दमन दीव सहित विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 50 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में ऐसे 750 विद्यालय खोलने की योजना है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read