BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
India

वरिष्ठ विहिप नेता त्रिलोकीनाथ पांडेय का निधन

Published: 25/9/2021, 7:40:08 am209 viewsSeemanchal Live

वरिष्ठ विहिप नेता त्रिलोकीनाथ पांडेय का निधन अयोध्या, 24 सितंबर (भाषा) श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के डिक्री धारक और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता त्रिलोकी नाथ पांडेय का लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को लंबी बीमार के बाद निधन हो गया। यह जानकारी उनके छोटे बेटे अमित पांड

वरिष्ठ विहिप नेता त्रिलोकीनाथ पांडेय का निधन
वरिष्ठ विहिप नेता त्रिलोकीनाथ पांडेय का निधन अयोध्या, 24 सितंबर (भाषा) श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के डिक्री धारक और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता त्रिलोकी नाथ पांडेय का लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को लंबी बीमार के बाद निधन हो गया। यह जानकारी उनके छोटे बेटे अमित पांडेय ने दी। वह 75 साल के थे। दिल्ली में पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित पांडेय ने बताया कि उनके पिता ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे लखनऊ में अंतिम सांस ली। वह करीब एक पखवाड़े से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने बताया कि त्रिलोकी नाथ पांडेय का पार्थिव शरीर अयोध्या लाया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार बलिया जिले के पैतृक गांव में किया जाएगा। उनके निधन पर अयोध्या मस्जिद न्यास (भारतीय-इस्लामिक सांस्कृतिक फाउंडेशन) के सचिव अतहर हुसैन ने कहा, ‘‘ उनमें गंगा-जमुनी संस्कृति की गर्मजोशी थी जो अवधि संस्कृति की सार है। मैं जानता हूं कि वह ईद पर नियमित तौर पर अयोध्या के कुछ मुसलमानों से मिलते थे और उन्हें बधाई देते थे।’’

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read