नहीं चले ट्रक, बेमियादी हड़ताल की चेतावनी पर्व-त्योहार के सीजन के बीच बुधवार की सुबह से ट्रक मालिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई।
सुबह करीब 8 बजे से ही जिला ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधियों ने एनएच 57 पर भपटियाही के विश्वकर्मा चौक पर ट्रकों को रोककर हड़ताल में शामिल कराया।
दूर-दराज से आने वाले चालकों ने भी ट्रक को एनएच किनारे लगा दिया।
इससे एचएन के दोनों लेन में ट्रकों की लंबी लाइन लग गई।
इससे पहले हड़ताल के समर्थन में एसोसिएशन की ओर से शहरी और ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाकर ट्रक मालिकों को हड़ताल की जानकारी दी गई।
एसोसिएशन से जुड़े सदस्य जामस्थल पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े थे।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मण यादव ने कहा कि राज्य के करीब पांच लाख ट्रकों का परिचालन ठप कराया गया है।हड़ताल में सुपौल जिले के करीब 3 हजार ट्रक और अन्य मालवाहक गाड़ियां शामिल हुई।
कहा कि मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
हड़ताल में सचिव जयप्रकाश आनंद, उपाध्यक्ष रामचंद्र साह, उप सचिव विनेश कुमार यादव, बबलू गोईत, संजय यादव, विश्वकर्मा भगत, सुरेंद्र यादव, मुनि साह, हरेराम ठाकुर, प्रमोद यादव, भूषण यादव, बबलू चौधरी, आमोद भगत, संजय सिंह, धनवीर यादव, अशोक यादव, सहित अन्य ट्रक मालिक शामिल थे।
जमाखोरी से आमलोग होंगे परेशान: ट्रक मालिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण सामान की जमाखोरी शुरू हो गई है।
त्योहारों के बीच हड़ताल शुरू होने से आमलोग परेशान हैं।
खाद्यान्न सहित अन्य जरूरी सामान की किल्लत होने की आशंका से लोग चिंतित हैं।
बाजार के जानकारों की मानें तो हड़ताल के लंबे चलने की संभावना को देखते हुए बड़े व्यापारियों ने सामानों की जमाखोरी शुरू कर दी है।
इससे कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Bihar
नहीं चले ट्रक, बेमियादी हड़ताल की चेतावनी
नहीं चले ट्रक, बेमियादी हड़ताल की चेतावनी पर्व-त्योहार के सीजन के बीच बुधवार की सुबह से ट्रक मालिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई। सुबह करीब 8 बजे से ही जिला ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधियों ने एनएच 57 पर भपटियाही के विश्वकर्मा चौक पर ट्रकों को रोककर हड़ताल में शामिल कराया। दूर-दराज से आने वाले चाल

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Bihar
बिहार के स्कूल में बड़ी लापरवाही: नमक समझकर मिड-डे मील में डाल दिया डिटर्जेंट, 36 छात्राएं बीमार

Bihar
बिहार में फिर सड़कों पर छात्र: पटना में महाधरना, 19 अगस्त को लोकभवन मार्च; तेजस्वी यादव करेंगे अगुवाई

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


