अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

ट्रक की ठोकर से पिता की मौत, पुत्री गंभीर रूप से घायल

ट्रक की ठोकर से पिता की मौत, पुत्री गंभीर रूप से घायल बछवाड़ा संवाददाता:- मंगलवार की देर शाम चिरंजीवीपुर गांव के समीप एनएच 28 पर ट्रक की चपेट में मोटरसाइकिल आ जाने के कारण पिता की मौत हो गयी वहीं पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गयी। बताते चलें कि नारेपुर (वार्ड चार) निवासी मो० मौजीम का लगभग तीस वर्षीय प

ट्रक की ठोकर से पिता की मौत, पुत्री गंभीर रूप से घायल

Article Advertisement

ट्रक की ठोकर से पिता की मौत, पुत्री गंभीर रूप से घायल बछवाड़ा संवाददाता:- मंगलवार की देर शाम चिरंजीवीपुर गांव के समीप एनएच 28 पर ट्रक की चपेट में मोटरसाइकिल आ जाने के कारण पिता की मौत हो गयी वहीं पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गयी।

Article Advertisement

बताते चलें कि नारेपुर (वार्ड चार) निवासी मो० मौजीम का लगभग तीस वर्षीय पुत्र मो० सद्दाम आपने चार वर्षीय पुत्री के साथ जरूरी काम से दलसिंहसराय बाजार गया था। जहां से वापस लौटने के क्रम में चिरंजीवीपुर गांव के समीप एनएच 28 पर ओवर टेक करने वाले ट्रक की चपेट में मो० सद्दाम की बाइक आ गयी। जिसके कारण बाइक सवार मो० सद्दाम व उसकी पुत्री आयशा गंभीर रूप से घायल हो गयी। तत्पश्चात आसपास के ग्रामीणों नें उक्त दोनों घायलों को इलाज हेतु स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों नें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उक्त घायल की मौत हो गयी। जबकि उक्त मृतक की लगभग चार वर्षीय पुत्री गंभीर घायलावस्था में जिन्दगी व मौत के बीच संघर्ष कर रही है। उक्त धायल के मौत की खबर पाकर बछवाड़ा थाने की पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेजने की तैयारी की तैयारी में जुट गई है। मृतक दो भाईयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई मो० मिस्टर के अलावा दो बहनों में सबसे दुलारा था। लगभग पांच वर्ष पुर्व उनकी शादी लवली प्रवीण से हुई थी। मृतक की चार वर्षीय पुत्री अलिशा व तीन वर्षीय पुत्र आहील के सर से सदा के लिए पिता का साया छीन गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read