अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

ट्रैक्टर चालक को गोली मारी

ट्रैक्टर चालक को गोली मारी कुमारखंड थाना क्षेत्र के भतनी ओपी अंतर्गत बाइक सवार दो बदमाशों ने एक ट्रैक्टर चालक को गोली मारकर उनसे 50 हजार रुपये लूट लिया। घायल चालक को मधेपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक रामनगर में ईंट उतार कर वापास लौट रहे थे। बताया गया कि गम्हरिया थाना क

ट्रैक्टर चालक को गोली मारी

Article Advertisement

ट्रैक्टर चालक को गोली मारी कुमारखंड थाना क्षेत्र के भतनी ओपी अंतर्गत बाइक सवार दो बदमाशों ने एक ट्रैक्टर चालक को गोली मारकर उनसे 50 हजार रुपये लूट लिया। घायल चालक को मधेपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक रामनगर में ईंट उतार कर वापास लौट रहे थे।

Article Advertisement

बताया गया कि गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित औराही गांव निवासी सिकंदर यादव न्यू बाबा इंट भट्टा से बुधवार की शाम ईंट लेकर रामनगर गया था। उसके साथ पांच अन्य ट्रैक्टर था। रामनगर की देर शाम ईंट उतारने के बाद वे लोग रुपये लेकर वापस लौट रहे थे। सभी ट्रैक्टर आगे- पीछे ही आ रहे थे। औराही निवासी सिकंदर यादव का ट्रैक्टर बीच में था। लेकिन एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर सिकंदर के ट्रैक्टर को रोक लिया। बदमाश हथियार दिखा कर उनसे रुपये की मांग करने लगे। रुपये देने में आनाकानी करने पर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद भी सिंकदर रुपये देने को तैयार नहीं हुए। इस पर बदमाशों ने सिंकदर के कंधे में गोली मार दी। गोली कंधे से आरपार हो गयी। सिंकदर के जख्मी होने के बाद बदमाश उनके पास से 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गये। इस बीच अन्य ट्रैक्टर चालक भी उसके पास पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। आनन- फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया गया जिस स्थान पर घटना हुई वह काफी सुनसान जगह है। इसकी फायदा उठाकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। बदामशों घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गये। थाना अध्यक्ष दीपक चंद्र दास ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। फर्द बयान लिया गया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read