ट्रक ड्राइवर ने मेहनत से बदली अपनी तकदीर, बना न्यूजीलैंड का सबसे अमीर शख्स इंसान चाहे तो अपनी मेहनत से तकदीर बदल सकता है।
न्यूजीलैंड के सबसे अमीर शख्स ग्रैमी हार्ट इसका बड़ा उदाहरण हैं।
वर्तमान में करीब सात अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के मालिक हार्ट को कभी स्कूल छोड़ ट्रक चलाने और गाड़ियों की मरम्मत जैसे काम करने पड़े थे।
Education
ट्रक ड्राइवर ने मेहनत से बदली अपनी तकदीर, बना न्यूजीलैंड का सबसे अमीर शख्स
ट्रक ड्राइवर ने मेहनत से बदली अपनी तकदीर, बना न्यूजीलैंड का सबसे अमीर शख्स इंसान चाहे तो अपनी मेहनत से तकदीर बदल सकता है। न्यूजीलैंड के सबसे अमीर शख्स ग्रैमी हार्ट इसका बड़ा उदाहरण हैं। वर्तमान में करीब सात अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के मालिक हार्ट को कभी स्कूल छोड़ ट्रक चलाने और गाड़ियों की मरम्मत

Article Advertisement
Article Advertisement
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह स्टॉक मार्केट में अपनी किस्मत अजमाते हुए 64 वर्षीय ग्रैमी हार्ट ने ‘रेनॉल्ड्स कंज्यूमर प्रोडक्ट्स इंक’ नाम से कंपनी शुरू की।
ब्लूमबर्ग के बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, हार्ट की कंपनी के शेयरों में सोमवार को 3.7 फीसदी का उछाल देखने को मिला।
इसी के साथ ब्लूमबर्ग इंडेक्स में ग्रीम हर्ट की संपत्ति 4.4 अरब डॉलर पहुंच गई।
आज हर क्षेत्र में हार्ट का कारोबार: न्यूजीलैंड के सबसे अमीर ग्रैमी हार्ट ने मात्र 16 वर्ष की उम्र में आर्थिक परेशानियों के चलते स्कूल की पढ़ाई छोड़ दी थी।
इसके बाद वाहनों की मरम्मत और ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम शुरू किया था।
बाद में उन्होंने काम करते हुए किसी तरह अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की।
न्यूजीलैंड के ही ओटागो विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल की।
ग्रैमी हार्ट की मेहनत और लगन का ही नतीजा है, जो आज दूध से लेकर एल्युमिनियम फॉइल बनाने, फास्ट फूड चेन और पैकेजिंग तक के कारोबार में हैं।
हार्ट को बिजनस सेक्टर में उनके योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ कॉमर्स डिग्री से भी नवाजा जा चुका है।
चकाचौंध से दूर रहते हैं हार्ट: अरबपति ग्रैमी हार्ट चकाचौंध से दूर आम जीवन जीना पसंद करते हैं।
आज संसाधनों की बात करें, तो शानदार बंगले, महंगी गाड़ियां, कई भव्य सुपर-यॉट्स, निजी विमान से लेकर पनडुब्बी तक हर चीज मौजूद है।
हार्ट का मंत्र - साहसी बनो: वर्ष 2018 में ओटागो विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हार्ट ने युवाओं को कामयाबी का मंत्र दिया।
हार्ट ने कहा, साहसी बनो।
आप जितनी ज्यादा खरीददारी कर सकते हैं, उतनी करें।
जितना कर्ज ले सकते हैं, उतना ज्यादा लें और संपत्ति खड़ी करने के लिए जमकर मेहनत करें।
बता दें कि चीन के सबसे रईस शख्स और अलीबाबा ग्रुप के मुखिया जैक मा को भी पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी थी।
Source-HINDUSTAN
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
