जानलेवा हमले के बाद क्या Trump की जीत तय?
फायरिंग से कितने बदले अमेरिकी चुनाव के समीकरण?
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रविवार की शाम 6 बजे करीब जानलेवा हमला हुआ।
हालांकि इस हमले का अमेरिका के आगामी चुनाव पर बड़ा असर पड़ सकता है।
अमेरिका के पू्र्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुआ जानलेवा हमला कल से सुर्खियां बटोर रहा है।
पेंसिल्वेनिया में ट्रंप रैली को संबोधित कर रहे थे।
तभी ट्रंप पर किसी ने गोली चला दी।
बेशक गोली ट्रंप के कान को छूकर निकल गई लेकिन उनका चेहरा खून से लथपथ हो गया था।
गोली लगने के बाद ट्रंप में मुट्ठी बंद करके हाथ उठाया और हर तरफ ट्रंप के नाम का नारा गूंजने लगा।
इस हादसे के बाद ट्रंप को हर कोई सहानुभूति दे रहा है।
ट्रंप के प्रतिद्वंदी जो बाइडन ने भी इस घटना की निंदा की।
अब सवाल ये है कि ट्रंप पर हुई फायरिंग का आगामी चुनाव पर क्या असर पड़ने वाला है?
राष्ट्रपति चुनाव को बचे 6 दिन अमेरिका में जल्द ही राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।
इस चुनाव को महज 100 दिन बचे हैं।
पिछली बार की तरह इस बार भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप आमने-सामने होंगे।
चुनाव प्रचार की शुरुआत से ही ट्रंप का पलड़ा भारी दिख रहा था।
कुछ दिन पहले दोनों नेताओं के बीच नेशनल टेलीविजन पर हुई बहस में भी ट्रंप ने बाजी मार ली थी।
वहीं अब ये हमला होने के बाद सियासी गलियारों में ट्रंप की जीत की अटकलें लग रही हैं।
डिक मॉरिस ने दिया बयान पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के सलाहकार रहे डिक मॉरिस का कहना है कि ट्रंप पर हुए इस हमले का रिपब्लिकन पार्टी को फायदा होगा।
आगामी चुनाव में डेमोक्रेट्स के लिए समस्या खड़ी हो सकती है।
एक पॉडकास्ट में हिस्सा लेते हुए डिक मॉरिस ने कहा कि चुनाव में जीतने की दौड़ खत्म हो जाएगी।
ट्रंप अगर जिंदा रहे तो वही जीतेंगे।
एक गोली के अलावा अब ट्रंप की जीत के रास्ते में कुछ नहीं आ सकता है।
रिपब्लिकन के पॉइंट्स बढ़े डिक मॉरिस का कहना है कि इस घटना के बाद रिपब्लिकन पार्टी को 10-15 पॉइंट्स ज्यादा मिल सकते हैं।
इससे बाइडन और ट्रंप के बीच की लड़ाई एक तरफा हो जाएगी।
डेमोक्रैटिक पार्टी ने पहले ही 81 वर्षीय जो बाइडन को पीछे हटने की सलाह दी थी।
मगर बाइडन ने अपनी पार्टी की सलाह को दरकिनार कर खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया था।
ट्रंप का रिएक्शन अद्भुत था- मॉरिस गोली लगने के बाद ट्रंप ने मुट्ठी उठाकर मजबूती का संकेत दिया था।
इस बारे में बात करते हुए मॉरिस कहते हैं कि यह अद्भुत था।
ट्रंप का ये रिएक्शन इतिहास में दर्ज किया जाएगा।
इससे उन्हें चुनाव में काफी मदद मिलेगी।
कई लोग उनके सपोर्ट में उतर आए हैं।
ट्रंप को मिली जनता की सहानुभूति ट्रंप पहले भी अपनी रैलियों में खुद पर जानलेवा हमला होने का अंदेशा जता चुके हैं।
वहीं इस हमले के बाद ट्रंप का बयान सच साबित हो गया है।
ट्रंप अक्सर अपनी रैलियों में डरें नहीं और बुराई को जीतने नहीं देंगे जैसे नारे लगाते रहे हैं।
कई राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस हमले के बाद लोगों की सहानुभूति ट्रंप के साथ है और इसका असर चुनाव में भी देखने को मिल सकता है।
Article Advertisement
Crime
जानलेवा हमले के बाद क्या Trump की जीत तय? फायरिंग से कितने बदले अमेरिकी चुनाव के समीकरण?
जानलेवा हमले के बाद क्या Trump की जीत तय? फायरिंग से कितने बदले अमेरिकी चुनाव के समीकरण? अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रविवार की शाम 6 बजे करीब जानलेवा हमला हुआ। हालांकि इस हमले का अमेरिका के आगामी चुनाव पर बड़ा असर पड़ सकता है। अमेरिका के पू्र्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुआ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
