अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

Crime

सऊदी अरब के लिए जासूसी करते थे ट्विटर कर्मचारी?

सऊदी अरब के लिए जासूसी करते थे ट्विटर कर्मचारी? अमरीका में ट्विटर के दो पूर्व कर्मचारियों पर सऊदी अरब के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है. सैन फ्रांसिस्को में बुधवार को सामने आए इस मामले में आरोप है कि सऊदी एजेंटों ने सऊदी अरब की सरकार के आलोचकों समेत ट्विटर के कई यूजर्स की व्यक्तिगत सूचनाएं मांगी थीं

सऊदी अरब के लिए जासूसी करते थे ट्विटर कर्मचारी?

Article Advertisement

सऊदी अरब के लिए जासूसी करते थे ट्विटर कर्मचारी? अमरीका में ट्विटर के दो पूर्व कर्मचारियों पर सऊदी अरब के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है. सैन फ्रांसिस्को में बुधवार को सामने आए इस मामले में आरोप है कि सऊदी एजेंटों ने सऊदी अरब की सरकार के आलोचकों समेत ट्विटर के कई यूजर्स की व्यक्तिगत सूचनाएं मांगी थीं. इन दो एजेंटों के नाम अमरीकी नागरिक अहमद अबुउआमो और सऊदी अरब के नागरिक अली अलज़बरा बताया गया है. इन दो लोगों के अलावा सऊदी नागरिक अहमद अलमुतैरी पर भी जासूसी का आरोप लगा है. अलमुतैरी पर आरोप है कि वे दोनों एजेंट्स और सऊदी अधिकारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे थे. बुधवार को सिएटल की अदालत ने अहमद अबुउआमो को हिरासत में भेज दिया. उन पर डॉक्युमेंट्स में हेराफेरी और एफ़बीआई से ग़लतबयानी का भी आरोप है.   बताया जाता है कि अबुउआमो ने 2015 में ट्विटर की अपनी मीडिया पार्टनरशिप मैनेजर की नौकरी छोड़ दी थी. यह भी माना जा रहा है कि अली अलज़बरा और अहमद अलमुतैरी दोनों इस वक्त सऊदी अरब में है. ट्विटर में इंजीनियर रह चुके अलज़बरा ने 2015 में छह हज़ार से अधिक ट्विटर यूज़र्स के पर्सनल डेटा को खंगाला था. जांचकर्ताओं ने कहा कि तब उस मामले में सुपरवाइज़र्स ने दखल दी और अलज़बरा को छुट्टी पर भेज दिया गया. उसके बाद अलज़बरा, उनकी पत्नी और बेटी सभी सऊदी अरब चले गए. ट्विटर ने एक बयान में कहा कि वो यह देख रहा है कि उसकी सर्विस को कमज़ोर करने की कोशिशों में लोग किस हद तक जा सकते हैं. ट्विटर ने लिखा, "हम दुनिया के साथ अपना नज़रिया साझा करने और सत्ता में जवाबदेही रखने के लिए ट्विटर का उपयोग करने वालों के लिए अविश्वसनीय ख़तरे को समझते हैं. हमारे पास हमारे यूजर्स की गोपनीयता और महत्वपूर्ण कार्य करने की उनकी क्षमताओं की रक्षा करने लायक टूल्स हैं. " सऊदी अरब मध्य पूर्व में अमरीका का एक महत्वपूर्ण साझीदार देश है. पत्रकार जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की निंदा के बावजूद उन्होंने सऊदी अरब से घनिष्ठ संबंध बनाए रखा. स्रोत-BBC

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read