अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

दो दिवसीय यांत्रिकरण मेला 13 से

दो दिवसीय यांत्रिकरण मेला 13 से किसानों के बीच अनुदानित दर पर कृषि यंत्र खरीद के लिए जिला कृषि कार्यालय में दो दिवसीय कृषि मेला का आयोजन 13 एवं 14 जनवरी को किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सिंह ने बताया कि कृषि मेले में 76 तरह के यंत्र की बिक्री की जाएगी। जिसमें किसानों द्वारा ऑनलाइन किए

दो दिवसीय यांत्रिकरण मेला 13 से

Article Advertisement

दो दिवसीय यांत्रिकरण मेला 13 से किसानों के बीच अनुदानित दर पर कृषि यंत्र खरीद के लिए जिला कृषि कार्यालय में दो दिवसीय कृषि मेला का आयोजन 13 एवं 14 जनवरी को किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सिंह ने बताया कि कृषि मेले में 76 तरह के यंत्र की बिक्री की जाएगी।

Article Advertisement

जिसमें किसानों द्वारा ऑनलाइन किए गए यंत्रों के आधार पर जरूरत के यंत्र की बिक्री सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों को यंत्र खरीद के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। जिसके बाद विभिन्न जांच प्रक्रिया के तहत उन्हें यंत्र खरीद का परमिट निर्गत किया जाता है। उन्होंने बताया कि कृषि मेले में यंत्र खरीद के लिए लगभग 29 सौ आवेदन किसानों द्वारा किया गया है। जिनमें 2690 किसानों ने खरीद के लिए अपनी स्वीकृति दी है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कृषि विभाग द्वारा परमिट निर्गत किया जा रहा है। परमिट धारी किसान मेले में अपने कृषि यंत्र खरीद सकेंगे। डीएओ ने बताया कि मेले में रोटावेटर, जीरो टिलेज, डिस्क हैरो, कल्टीवेटर, रीपर कमबाइंडर, विद्युत पंप सेट, स्प्रे मशीन के लिए अधिक किसानों ने आवेदन दिया है। जिस आधार पर उपलब्धि सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि आठ हजार से नीचे के कृषि यंत्र की स्वीकृति प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा दिया जाएगा। जबकि आठ हजार से ऊपर के कृषि यंत्रों की स्वीकृति व विद्युत पर पंप सेट के लिए परमिट जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा ही दिया जाता है। परमिट वाले किसान मेले में कृषि यंत्र की खरीद नहीं कर पाते हैं तो एक माह के अंदर उन्हें रजिस्टर्ड दुकानों से कृषि यंत्र अनुदान पर मिल सकेगा। कृषि यंत्र के प्रमुख भाग पर किसान का रजिस्टर्ड नंबर एवं वित्तीय वर्ष अंकित होना अनिवार्य है। ऐसा नहीं होने पर किसान अनुदान से वंचित हो जाएंगे। SOURCE - HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read