अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

घने कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराने के बाद कार सवार दो दोस्तों की मौत

घने कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराने के बाद कार सवार दो दोस्तों की मौत मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. घटना में दो लोगों की मौत हो गई. मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई. घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा के

घने कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराने के बाद कार सवार दो दोस्तों की मौत

Article Advertisement

घने कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराने के बाद कार सवार दो दोस्तों की मौत मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. घटना में दो लोगों की मौत हो गई. मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई. घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा के पास नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की रात एक बजे घटी है. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं. घायलों में एक की हालत नाजुक बनी है. दोनों घायलों का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है. दुर्घटना में कार के उड़े परखच्चे: घटनास्थल पर पहुची जैतपुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लिया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी में चार लोग सवार थे. मृतक की पहचान सरैया थाना क्षेत्र के बतरौलिया गांव निवासी उज्जवल कुमार सिंह और भगवानपुर के बिट्टू सिंह के रूप में हुई है. इसमें उज्जवल अपने पिता का इकलौता चिराग था. पेड़ से कैसे टकराई कार: वहीं सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जैतपुर थाने में पदस्थापित दारोगा योगेंद्र सिंह ने बताया कि यह दुखद घटना देर रात की है. सफारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो लोगो की मौत हो गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई लिखित शिकायत मिलने के बाद की जाएगी. "यह घटना शुक्रवार की रात एक बजे जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा के पास नेशनल हाइवे पर हुई है. इस घटना में सरैया थाना क्षेत्र के बतरौलिया गांव निवासी उज्जवल कुमार सिंह और भगवानपुर के बिट्टू सिंह की मौत हो गई है. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है." - योगेंद्र सिंह, दारोगा, जैतपुर थाना

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read