अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत, गांव में छाया मातम

उदाकिशुनगंज ( मधेपुरा ): बीड़ी रणपाल पंचायत के वार्ड संख्या-2 में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय किशोर रवि कुमार की मौत हो गई। रवि कुमार, सनोज मेहरा का इकलौता पुत्र था। वह घर के पास धान के खेत किनारे खेल रहा था, तभी अचानक पानी भरे गड्ढे में गिर गया। गहर

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत, गांव में छाया मातम

Article Advertisement

उदाकिशुनगंज ( मधेपुरा ): बीड़ी रणपाल पंचायत के वार्ड संख्या-2 में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय किशोर रवि कुमार की मौत हो गई। रवि कुमार, सनोज मेहरा का इकलौता पुत्र था। वह घर के पास धान के खेत किनारे खेल रहा था, तभी अचानक पानी भरे गड्ढे में गिर गया।

Article Advertisement

गहरे पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार और पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में तीन पुत्रियां और एकमात्र पुत्र रवि कुमार था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रशासन की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही दीनानाथ राय (इंस्पेक्टर) और हरिनाथ राम (सीओ) घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। सीओ हरिनाथ राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा राहत कोष से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस हादसे से गांव में गमगीन माहौल है और हर कोई परिवार को ढांढस बंधा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read