अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Education

अंकित सूरी छात्र जदयू पूर्णिया नगर के अध्यक्ष बने.

अंकित सूरी छात्र जदयू पूर्णिया नगर के अध्यक्ष बने. छात्र जदयू बिहार प्रदेश के अध्यक्ष श्याम पटेल ने पूर्णिया छात्र जदयू नगर अध्यक्ष के पद पर अंकित सूरी का मनोनयन किया है। छात्र जदयू पूर्णिया के जिला अध्यक्ष राजू मंडल ने मनोनयन की घोषणा करते हुए बताया कि अंकित सूरी छात्र जदयू में काफी सक्रिय रहे हैं,

अंकित सूरी छात्र जदयू पूर्णिया नगर के अध्यक्ष बने.

Article Advertisement

अंकित सूरी छात्र जदयू पूर्णिया नगर के अध्यक्ष बने. छात्र जदयू बिहार प्रदेश के अध्यक्ष श्याम पटेल ने पूर्णिया छात्र जदयू नगर अध्यक्ष के पद पर अंकित सूरी का मनोनयन किया है। छात्र जदयू पूर्णिया के जिला अध्यक्ष राजू मंडल ने मनोनयन की घोषणा करते हुए बताया कि अंकित सूरी छात्र जदयू में काफी सक्रिय रहे हैं, जो जनता चौक के रहने वाले हैं।

Article Advertisement

अंकित सूरी की कार्यकुशलता के चलते प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल ने अंकित सूरी को नगर का कार्य भार सौंपा है। वहीं संगठन के पूर्णिया विश्वविद्यालय अध्यक्ष माणिक आलम ने कहा कि नवमनोनीत नगर अध्यक्ष अंकित सूरी से संगठन को काफी अपेक्षा है। आशा हीं नहीं पूर्ण विश्ववास है कि अंकित सूरी के नेतृत्व में पूर्णिया नगर क्षेत्र में छात्र जदयू को काफी मजबूती मिलेगी। माणिक आलम ने अंकित सूरी को नगर अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्ववल भविष्य की कामना की है। वहीं नगर अध्यक्ष के मनोनयन पर अंकित सूरी ने छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल, छात्र जदयू के प्रभारी विधानपार्षद के सदस्य रणवीर नंदन, बिहार प्रदेश जदयू के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा, मंत्री बीमा भारती, धमदाहा विधायका लेशी सिंह एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्र जदयू के अध्यक्ष माणिक आलम के प्रति आभार व्यप्त किया है। अंकित सूरी ने कहा कि तमाम शीर्ष नेतृत्व के भोरोसे पर खरा उतरते हुए पूर्णिया नगर क्षेत्र में अपने संगठन एवं पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। इस मौके पर अंकित सूरी को नगर अध्यक्ष बनने पर बधाई भी दी गयी। बधाई देने वालों में चंदू कुमार, प्रशांत सगर, धीरज झा, पिंटू कुमार मेहता, दीपेश झा, रविन्दर झा, रंजीत चोधरी, सावन, अंकित झा, सागर कुमार और आदर्श झा सहित छात्र जदयू के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हैं। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read