उदयपुर की घटना हत्याकांड नहीं, ‘आतंकी हमला’, कांग्रेस सरकार जिम्मेदार: भाजपा दिल्ली, 29 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि राजस्थान के उदयपुर में दो व्यक्तियों द्वारा एक दर्जी की कथित तौर पर गला काटकर जान लेने की घटना कोई सामान्य हत्याकांड नहीं है बल्कि एक ‘‘आतंकी हमला’’ है और इसके लिए वहां की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है।
Crime
उदयपुर की घटना हत्याकांड नहीं, ‘आतंकी हमला’, कांग्रेस सरकार जिम्मेदार: भाजपा
उदयपुर की घटना हत्याकांड नहीं, ‘आतंकी हमला’, कांग्रेस सरकार जिम्मेदार: भाजपा दिल्ली, 29 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि राजस्थान के उदयपुर में दो व्यक्तियों द्वारा एक दर्जी की कथित तौर पर गला काटकर जान लेने की घटना कोई सामान्य हत्याकांड नहीं है बल्कि एक ‘‘आतंकी हमला’

Article Advertisement
Article Advertisement
भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने यह आरोप भी लगाया कि राजस्थान कट्टरपंथियों का अड्डा बनता जा रहा है और देश के बाहर के आतंकी संगठनों को बढ़ावा देने के लिए राज्य की भूमि इस्तेमाल की जा रही है क्योंकि राज्य सरकार आतंकवादी और कट्टरपंथी संगठनों को प्रोत्साहन देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपे जाने को न्यायोचित ठहराते हुए भाजपा नेता ने दावा किया कि पिछले छह महीने के अंदर एक भी सप्ताह ऐसा नहीं गया जब राजस्थान के अंदर आतंकी और जिहादी घटनाएं नहीं हुई हों।
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए एनआईए ने इसकी जांच अपने हाथ में ले ली है... ये जो गहरे कनेक्शंस हैं...लिंक्स हैं, उन सबकी गहरी तहकीकात की जाएगी कि ये क्या और कौन हैं?
कौन है जो राजस्थान के अंदर सत्ता में रहकर इनको शह दे रहा है?
कौन है जो इनको बढ़ावा दे रहा है?
देश की सुरक्षा कायम रखने के लिए इस तरह के हर कनेक्शन के खिलाफ कार्यवाही होगी।’’ ज्ञात हो कि उदयपुर के धानमंडी थानाक्षेत्र में सोमवार को दो व्यक्तियों ने कन्हैयालाल नामक एक दर्जी की कथित रूप से गला काटकर हत्या कर दी और सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर कहा कि उन्होंने ‘इस्लाम के अपमान’ का बदला लेने के लिए ऐसा किया।
दिन दहाड़े कथित हत्या को अंजाम देने वाले दोनों शख्स ने ऑनलाइन वीडियो डालकर इस गुनाह की जिम्मेदारी ली और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।
कन्हैयालाल की हत्या के लिए राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तुष्टिकरण की नीति को जिम्मेदार ठहराते हुए राठौड़ ने आरोप लगाया कि राजस्थान में आतंकी संगठन पनप रहे हैं और राज्य सरकार उन्हें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘एक के बाद एक राजस्थान सरकार के जो फैसले हुए हैं वह सब तरह से तुष्टीकरण दिखाते हैं।
एक संप्रदाय के प्रति नरमी और दूसरे संप्रदाय के प्रति सख्ती।
कन्हैयालाल लगातार स्थानीय पुलिस से सुरक्षा मांगता रहा लेकिन उसे सुरक्षा नहीं दी गई बल्कि उसके ऊपर दबाव बनाया गया कि वह समझौता कर ले।
इतना ही नहीं, सुरक्षा कन्हैयालाल को न देकर हत्यारों के भाइयों को दे दी गई।’’ उदयपुर की घटना को गहलोत द्वारा हत्याकांड कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए राठौड़ ने कहा कि जब कोई हत्याकांड का वीडियो बनाता है और उसे वायरल करता है तो वह जमीन या पैसे का सामान्य विवाद नहीं होता है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह हत्याकांड नहीं है, यह सरेआम आतंकी हमला है।
पूरे समाज को आतंकित करने के लिए ऐसी कार्रवाई की गई है।’’ पूर्व की कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री राठौड़ ने पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि वह राजनीतिक लोगों की खुफिया जानकारी इकट्ठा करने और विधायकों को सुरक्षा देने में मशगूल है ना कि आम आदमी की सुरक्षा करने में।
उन्होंने कहा, ‘‘यह वजह है कि स्लीपर सेल राजस्थान के अंदर आ गए हैं।
आतंकी संगठनों के साथ इन सब का कहीं ना कहीं मेल मिलाप है... गहरी साजिश है और कानून व्यवस्था का हाल शून्य है।
जनता की सुरक्षा को दरकिनार कर दिया गया है।’’ भाजपा प्रवक्ता ने देश में सांप्रदायिक तनाव का हवाला देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश की जनता को संबोधित करने के मुख्यमंत्री गहलोत के बयान की भी कड़ी आलोचना की।
उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान के मुख्यमंत्री हर चीज के लिए प्रधानमंत्री जी को याद करेंगे तो अपनी कुर्सी क्यों नहीं छोड़ देते?
जब कुर्सी संभल नहीं रही है, जनता की सुरक्षा नहीं हो पा रही है, जब कांग्रेस के अंदर इतनी जबरदस्त अंदरूनी खींचतान चल रही है तो कम से कम नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह या तो अपनी जिम्मेदारी निभाएं या उस जिम्मेदारी से हट जाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह वोट बैंक की राजनीति... यह तुष्टीकरण की राजनीति समाज को बांट रही है।
विदेश के जो आतंकी संगठन हमारे देश को अस्थिर करना चाहते हैं, उनको बढ़ावा देने के लिए राजस्थान की भूमि इस्तेमाल की जा रही है...राजस्थान सरकार नाकाम हो रही है और कहीं ना कहीं इन कट्टरपंथी संगठनों को समर्थन देती दिख रही है।’’
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
