अब दंगे बंद कर दो… 9 साल की बेटी के अंतिम संस्कार के बाद छलका मां-बाप का दर्द यूके में दंगे भड़के 13 दिन हो चुके हैं।
मगर हालात अभी तक काबू में नहीं आए हैं।
यूके के चाकू कांड में अपनी 9 बच्ची को खोने के बाद माता-पिता ने दंगाईयों से इमोशनल अपील की है।
Crime
अब दंगे बंद कर दो… 9 साल की बेटी के अंतिम संस्कार के बाद छलका मां-बाप का दर्द
अब दंगे बंद कर दो… 9 साल की बेटी के अंतिम संस्कार के बाद छलका मां-बाप का दर्द यूके में दंगे भड़के 13 दिन हो चुके हैं। मगर हालात अभी तक काबू में नहीं आए हैं। यूके के चाकू कांड में अपनी 9 बच्ची को खोने के बाद माता-पिता ने दंगाईयों से इमोशनल अपील की है। UK Riots Latest Update: ब्रिटेन के साउथ पोर्ट में

Article Advertisement
Article Advertisement
UK Riots Latest Update: ब्रिटेन के साउथ पोर्ट में चाकू कांड के बाद पूरे यूके में दंगे भड़क गए हैं।
हर तरफ आगजनी और हिंसा की तस्वीरें सामने आ रही हैं।
वहीं इस चाकू कांड में 3 बच्चियों की मौत हो गई तो 8 लोग बुरी तरह से घालय हैं।
इस हादसेके बाद यूके में दंगे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
हालांकि चाकू कांड में अपनी 9 साल की बच्ची खोने वाले माता-पिता ने दंगाईयों से शांति की अपील की है।
बच्ची का अंतिम संस्कार करते हुए माता-पिता ने दंगे खत्म करने की गुजारिश की है।
बच्ची के माता-पिता की अपील एलिस दा सिल्वा नामक 9 साल की बच्ची ने चाकू कांड में अपनी जान गंवा दी।
एलिस की मौत से पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
एलिस के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
मगर इसके बावजूद उन्होंने लोगों से दंगे बंद करने की मांग की है।
उनका कहना है कि यूके में दंगे से स्थिति खराब होती जा रही है।
इसलिए हम चाहते हैं कि दंगे खत्म कर दिए जाएं।
पुलिस ने बताया संदेश चीफ कॉन्स्टेबल सेरेना कैनेडी ने बताया कि एलिस के परिवार का कहना है कि वो अपनी बेटी के नाम पर यूके में और दंगे नहीं चाहते हैं।
मुझे उम्मीद है कि जितने लोग पिछले 13 दिनों से हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं, वो एलिस के माता-पिता दर्द समझेंगे और देश में शांति बहाल रखने में मदद करेंगे।
क्या था यूके का चाकू कांड?
दरअसल 2 हफ्ते पहले साउथ पोर्ट की एक डांस क्लास में 17 साल का युवक जबरन घुस आया था और उसने चाकू से कई लोगों पर वार किया।
इस डांस क्लास में बच्चे टेलर स्विफ्ट के गाने पर डांस कर रहे थे।
सनकी युवक ने उन्हें भी नहीं बख्शा और एक-एक करके उसने कई लोगों को अपना निशाना बना लिया।
इस घटना में 3 छोटी बच्चियों की मौत हो गई।
वहीं 8 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।
यूके में क्यों भड़के दंगे?
आरोपी युवक को लेकर सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाई गई।
कई लोगों ने दावा किया आरोपी का ताल्लुक इस्लाम धर्म से है।
ऐसे में यूके के लोग बुरी तरह से भड़क गए।
सभी ने सड़कों पर उतर कर आगजनी करनी शुरू कर दी।
कई मस्जिदों को भी निशाना बनाया जाने लगा।
कुछ ही घंटे में यूके की स्थिति काफी खराब हो गई।
466 लोगों पर लगे गंभीर आरोप आंकड़ों की मानें तो यूके के दंगों में अब तक 900 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
466 लोगों पर शर्णार्थियों खासकर मुस्लिमों को निशाना बनाने का आरोप लगा है।
इन आरोपियों को सजा सुनाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
21 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण
20 views
#4प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#5छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी
19 views
#6जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद
18 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15235 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
