'स्थिति बहुत भयावह है.. प्रधानमंत्री को भी हालात से अवगत करवाऊंगा', सहरसा में बाढ़ पीड़ितों से मिले चिराग - Bihar Flood बिहार के सहरसा में कोसी नदी उफान पर है. जिसकी वजह से इसकी तटबंध की स्थिति खराब हो गई है. केंद्रीय मंत्री सह एलजेपीआर के सुप्रीमो चिराग पासवान सहरसा से सड़क मार्ग होकर नवहट्टा प्रखंड के कोशी तटबंध स्थित 2 घाट पर बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे, इसके बाद बाढ़ क्षेत्र के केदली गांव का भ्रमण किया सहरसा: बिहार के सहरसा में आज मंगलवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की. वो सड़क मार्ग से नवहट्टा प्रखंड पहुंचकर नाव से बाढ़ ग्रस्त केदली गांव आए थे. जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर हाल चाल जाना और फूड पैकेट बांटा. केदली गांव का भ्रमण करने के बाद वो सड़क मार्ग से हेमपुर चौक पहुंचे, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों ने उनसे मिलकर अपनी समस्या सुनाई. चिराग ने सामुदायिक किचेन का लिया जायजा: चिराग पासवान का कार्यक्रम बराही गांव का भी था. जहां बाढ़ पीड़ित लोग मंत्री के इंतजार में थे लेकिन वो नहीं जा सके. जिससे बाढ़ पीड़ित लोग काफी मायूस दिखें. वहीं केंद्रीय मंत्री पिछले दो दिन से कोशी के इलाके में हैं. वहां उन्होने लोगों से बातचीत की और सामुदायिक किचेन का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि जनता में परेशानी है, ये स्वभाविक है. ये ऐसी आपदा है जो लंबे समय के बाद प्रदेश में आई है, जिससे इस तरह की परिस्थिति उतपन्न हुई है. "हम लोगों के पड़ोस का देश नेपाल में इसी तरह की त्रासदी आयी है, जिसके कारण बिहार के लगभग 12 जिलों में कोसी के कारण इस तरह का कहर देखने को मिला है. सबसे पहली प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द इवेक्युएशन कराने की है, ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा सके. प्रधानमंत्री जी मिलकर वर्तमान स्थिति से अवगत कराऊंगा. "- चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जल्द होगा पीड़ितों का इवेक्युएशन: आगे चिराग ने कहा कि स्थिति भयावह है और वो प्रधानमंत्री को भी इससे अवगत कराएंगे. फिलहाल प्राथमिकता है कि ग्रमीणों को रिलीफ मिले. कम्युनिटी किचेन के माध्यम से खाने की व्यवस्था हो. साथ ही रहने की तत्काल प्रभाव से टेमपरोरी व्यस्था हो. जल्द से जल्द इवेक्युएशन किया जा रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है.
Article Advertisement
Bihar
'स्थिति बहुत भयावह है.. प्रधानमंत्री को भी हालात से अवगत करवाऊंगा', सहरसा में बाढ़ पीड़ितों से मिले चिराग - Bihar Flood
'स्थिति बहुत भयावह है.. प्रधानमंत्री को भी हालात से अवगत करवाऊंगा', सहरसा में बाढ़ पीड़ितों से मिले चिराग - Bihar Flood बिहार के सहरसा में कोसी नदी उफान पर है. जिसकी वजह से इसकी तटबंध की स्थिति खराब हो गई है. केंद्रीय मंत्री सह एलजेपीआर के सुप्रीमो चिराग पासवान सहरसा से सड़क मार्ग होकर नवहट्टा प्रखंड
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
