अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

महाराष्ट्र ‘अनलॉक’ : पालघर में पर्यटकों को मंजूरी

महाराष्ट्र ‘अनलॉक’ : पालघर में पर्यटकों को मंजूरी पालघर, 13 जून (भाषा) महाराष्ट्र में पालघर जिला प्रशासन ने कोविड-19 महामारी के हालात में सुधार आने पर विभिन्न बांध, झरने, नदियों और समुद्र तटों जैसे कई पर्यटक स्थलों के आसपास लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने वाले अपने पहले के आदेश में संशोधन किया है

महाराष्ट्र ‘अनलॉक’ : पालघर में पर्यटकों को मंजूरी

Article Advertisement

महाराष्ट्र ‘अनलॉक’ : पालघर में पर्यटकों को मंजूरी पालघर, 13 जून (भाषा) महाराष्ट्र में पालघर जिला प्रशासन ने कोविड-19 महामारी के हालात में सुधार आने पर विभिन्न बांध, झरने, नदियों और समुद्र तटों जैसे कई पर्यटक स्थलों के आसपास लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने वाले अपने पहले के आदेश में संशोधन किया है।

Article Advertisement

जिलाधिकारी माणिक गुरसाल द्वारा शनिवार को जारी संशोधित आदेश के अनुसार, पहले का निषेधाज्ञा आदेश बांध, झरने, नदियों और किलों जैसे पर्यटक स्थलों के एक किलोमीटर के दायरे तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि सात तालुक वाला पालघर जिला एक पर्यटक जिला है तो पूर्ण प्रतिबंध वाले पहले के आदेश में संशोधन की आवश्यकता है।’’ पहले के 10 जून के आदेश में वसई को छोड़कर सात तालुकों में नदियों, किलों, समुद्र तटों और झरनों में आठ अगस्त तक लोगों के प्रवेश की मनाही थी ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। संशोधित आदेश नौ अगस्त तक प्रभावी रहेगा। एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण दर और ऑक्सीजन बिस्तरों की उपलब्धता के लिहाज से कोविड-19 की स्थिति में सुधार होने पर पालघर जिला अब राज्य की अनलॉक योजना के दूसरे चरण के तहत आता है। जिला प्रशासन के अनुसार, पालघर में शनिवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 1,13,136 हैं जबकि मृतकों की संख्या 2,358 है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read