अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

यूपी में फिर हैवानियत, कानपुर में चार साल की बच्ची से गैंगरेप

यूपी में फिर हैवानियत, कानपुर में चार साल की बच्ची से गैंगरेप उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कानपुर के नौबस्ता में लड़कों ने चार साल की बच्ची से गैंगरेप किया। इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। 13 वर्षीय दो आरोपी कक्षा नौ और तीसरा नौ

यूपी में फिर हैवानियत, कानपुर में चार साल की बच्ची से गैंगरेप

Article Advertisement

यूपी में फिर हैवानियत, कानपुर में चार साल की बच्ची से गैंगरेप उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कानपुर के नौबस्ता में लड़कों ने चार साल की बच्ची से गैंगरेप किया। इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

Article Advertisement

13 वर्षीय दो आरोपी कक्षा नौ और तीसरा नौ वर्षीय कक्षा पांच का छात्र है। नौबस्ता क्षेत्र निवासी स्क्रैब कारोबारी के ड्राइवर की 11 वर्षीय बड़ी बेटी कक्षा चार और चार साल की छोटी बेटी प्ले ग्रुप की छात्रा है। मां के मुताबिक, दोपहर एक बजे ससुर चार वर्षीय बेटी को स्कूल से घर लाए। खाना खाने के बाद बेटी बाहर खेल रही थी। घर के ठीक सामने परचून की दुकान है। बेटी अक्सर खेलते हुए दुकान तक चली जाती है। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे बेटी रोते हुए घर आई। परिवार के लोगों ने रोने के बारे में पूछा तो दुकानदार के दोनों लड़के और उनका 13 वर्षीय ममेरा भाई भी घर आ गया। तीनों ने बताया कि खेलते वक्त गिरने से घुटने में चोट लग गई है। मां ने बच्ची का घुटना देखा तो कोई चोट नहीं थी। बेटी को गोद में लेकर चुप कराने के दौरान हाथ में खून लगने पर शंका हुई। पुचकार कर पूछा तो दर्द होने की बात बताई। सीओ गोविंदनगर मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि तीनों नाबालिग आरोपित हिरासत में हैं। पीड़िता के परिवार की तहरीर पर गैंगरेप और पॉक्सो की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read