उप्र में 2017 से पहले शासन में ‘‘गुंडों, माफियाओं’’ की मनमानी थी, अब वे सलाखों के पीछे हैं : मोदी अलीगढ़ (उप्र), 14 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में शासन में ‘‘गुंडों और माफियाओं’’ की मनमानी चलती थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चीजें बदल गई हैं और ऐसे तत्व सलाखों के पीछे हैं।
Education
उप्र में 2017 से पहले शासन में ‘‘गुंडों, माफियाओं’’ की मनमानी थी, अब वे सलाखों के पीछे हैं : मोदी
उप्र में 2017 से पहले शासन में ‘‘गुंडों, माफियाओं’’ की मनमानी थी, अब वे सलाखों के पीछे हैं : मोदी अलीगढ़ (उप्र), 14 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में शासन में ‘‘गुंडों और माफियाओं’’ की मनमानी चलती थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ने

Article Advertisement
Article Advertisement
अलीगढ़ में मंगलवार को राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के बाद एक समारोह में मोदी ने कहा, ‘‘ मुझे याद हैं, जब 2017 से पहले गरीबों के उत्थान की हर योजना में यहां बाधा डाली जाती थी।
एक-एक योजना लागू करने के लिये दर्जनों बार केंद्र की तरफ से चिट्ठी लिखी जाती थी, लेकिन यहां उस गति से काम नहीं होता था।
यह मैं 2017 से पहले की बात कर रहा हूं।
उत्तर प्रदेश के लोग भूल नहीं सकते कि पहले यहां किस तरह के घोटाले होते थे।
किस तरह राज-काज को भ्रष्टाचारियों के हवाले कर दिया गया था।
आज योगी जी की सरकार पूरी ईमानदारी से उत्तर प्रदेश के विकास में जुटी हुई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ एक दौर था जब यहां शासन-प्रशासन गुंडों और माफियाओं की मनमानी से चलता था, लेकिन अब वसूली करने वाले, माफिया राज चलाने वाले सलाखों के पीछे हैं।’’ पूर्ववर्ती सरकारों को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कटघरे में खड़ा करते हुये मोदी ने कहा, ‘‘ मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को विशेष तौर पर याद दिलाना चाहता हूं कि इसी क्षेत्र में चार-पांच साल पहले लोग अपने ही घरों में डर कर जीते थे।
बहन-बेटियों को घर से निकलने में, स्कूल तथा कॉलेज जाने में डर लगता था।
जब तक बेटियां घर वापस न आयें, माता-पिता की सांसे अटकी रहती थीं।
जो माहौल था, उसमें कितने ही लोगों को अपने पुश्तैनी घर छोड़ कर जाना पड़ा, पलायन करना पड़ा।
आज उत्तर प्रदेश में कोई अपराधी ऐसा करने से पहले कई बार सोचता है।
योगी जी की सरकार में गरीब की सुनवाई भी है, गरीब का सम्मान भी है।’’ प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुये कहा, ‘‘ 'योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की बदलती कार्यशैली का एक बड़ा प्रमाण हैं, सभी को (कोविड-19 रोधी) टीके मुफ्त में मुहैया कराने का अभियान।
उत्तर प्रदेश में अभी तक आठ करोड़ से अधिक टीकों की खुराक दी जा चुकी है।
एक दिन में सबसे अधिक टीके लगाने का रिकॉर्ड भी उत्तर प्रदेश के नाम है।
वायरस के इस संकट काल में गरीब की चिंता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
गरीबों को भुखमरी से बचाने के लिये जो काम दुनिया के बड़े-बड़े देश नहीं कर पाये, वह आज भारत कर रहा है, यह हमारा उत्तर प्रदेश कर रहा है।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इससे पहले अलीगढ़ में मंगलवार को राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी।
उन्होंने उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के अलीगढ़ नोड और राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के मॉडलों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया था।
इस मौके पर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का नाम बदलकर राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर रखने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पुरानी मांग के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर एएमयू के बगल में बनने वाले एक नए विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी।
यह विश्वविद्यालय अलीगढ़ की कोल तहसील के लोढ़ा तथा मूसेपुर करीम जरौली गांव की 92 एकड़ से ज्यादा जमीन में बनाया जाएगा।
अलीगढ़ मंडल के 395 महाविद्यालयों को इससे संबंद्ध किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, छात्रावास, आवासीय भवन आदि के लिए 101.41 करोड़ रुपये की लागत के निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
