अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

यूपी की घटना के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च

यूपी की घटना के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर की घटना के विरोध में शुक्रवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि फर्जी पुलिस एनकाउंटर दिखाकर बृजपाल मौर्य और पुष्पेंद्र यादव की हत्या की गयी ह

यूपी की घटना के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च

Article Advertisement

यूपी की घटना के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर की घटना के विरोध में शुक्रवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि फर्जी पुलिस एनकाउंटर दिखाकर बृजपाल मौर्य और पुष्पेंद्र यादव की हत्या की गयी है।

Article Advertisement

आक्रोश मार्च गौशाला परिसर से शुरू होकर मेन रोड होते हुए कर्पूरी चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। यूपी की घटना के विरोध में आक्रोश मार्च निकाल रहे लोगों ने कहा कि देश के अंदर बहुजनों अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है। मासूम बच्चियों के साथ सत्ता के संरक्षण में दुराचार की घटनाएं हो रही हैं। जाति विशेष के लोगों की हत्याएं की जा रही हैं। समाजवाद की भूमि मधेपुरा के लोग इस तरह की घटनाओं को सहन नहीं कर सकते हैं। बहुजन और अल्पसंख्यक समाज के लोग संविधान, लोकतंत्र और मानवाधिकार की रक्षा के लिए विघटनकारी शक्तियों के विरुद्ध दलीय सीमाओं से ऊपर ऊठकर अपनी एकता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति से पीड़ित परिवार के लिए न्याय और उचित सुरक्षा की मांग का ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा। बीपीएसएस के संस्थापक अध्यक्ष चंन्द्र शेखर यादव, मुरलीगंज नगर पंचायत के चेयरमैन श्वेत कमल बौआ, विश्वजीत पिंटू, डॉ. जवाहर पासवान, निशांत यादव, राजेश रजनीश, प्रभात रंजन, अमलेश कुमार, विकास यादव, आलोक विद्यार्थी, ई. कौशल यादव, सोनू यादव, इशा असलम, बमबम यादव, रणधीर राणा, सुभाष पासवान, हरिश्चंद्र मंडल आदि आक्रोश मार्च में शामिल हुए। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read