अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा पर चम्पावत पुलिस का अलर्ट: बनबसा में संदिग्ध गतिविधियों पर सघन चेकिंग अभियानपटना में राजद का राजभवन मार्च, हंगामे के बीच हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादवLIVE: पटना में मचा बवाल, पुलिस ने RJD के मार्च को रोका, तेजस्वी यादव हिरासत में'सम्राट चौधरी के आदेश पर सब हुआ', हिरासत में लिए जाने पर तेजस्वी,बोले- बिहार सरकार को झुकना ही पड़ेगाBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा पर चम्पावत पुलिस का अलर्ट: बनबसा में संदिग्ध गतिविधियों पर सघन चेकिंग अभियानपटना में राजद का राजभवन मार्च, हंगामे के बीच हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादवLIVE: पटना में मचा बवाल, पुलिस ने RJD के मार्च को रोका, तेजस्वी यादव हिरासत में'सम्राट चौधरी के आदेश पर सब हुआ', हिरासत में लिए जाने पर तेजस्वी,बोले- बिहार सरकार को झुकना ही पड़ेगा

Article Advertisement

boloindia.in
Business

उप्र: सिलेंडर में आग लगने से पांच लोग झुलसे

उप्र: सिलेंडर में आग लगने से पांच लोग झुलसे मथुरा, 27 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार को घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से इसकी चपेट में आकर परिवार के पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि इस घर में अवैध रूप से गैस र

उप्र: सिलेंडर में आग लगने से पांच लोग झुलसे
उप्र: सिलेंडर में आग लगने से पांच लोग झुलसे मथुरा, 27 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार को घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से इसकी चपेट में आकर परिवार के पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि इस घर में अवैध रूप से गैस रीफिलिंग का काम किया जाता था। पुलिस इस कोण से भी मामले की जांच कर रही है। थाना जमुना पार के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर लक्ष्मीनगर निवासी राजपाल (50) के घर में उस समय घटी, जब वह एक बोतल में पेट्रोल लाकर बाइक में डाल रहे थे। उसी समय शॉर्ट सर्किट के चलते पेट्रोल में आग लग गई। उन्होंने बताया कि इसी दौरान पेट्रोल पास में ही रखे एलपीजी सिलेंडर पर जा गिरा, जिससे घर में आग लग गयी। इसे बुझाने का प्रयास करते हुए राजपाल की दो बेटियां गीता व रिंकी तथा दो बेटे भरत, देवेंद्र व मदद के लिए आया पड़ोसी पवन भी बुरी तरह से जल गया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दो अग्निशमन वाहनों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। आग से झुलसे लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक गौरव त्रिपाठी ने बताया कि इलाके के कुछ लोगों ने बताया कि यह मामला गैस सिलिंडर में आग लगने का नहीं, गैस रीफिलिंग और अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ बेचने का है। ऐसे में पुलिस इस नजरिए से भी पूरे मामले की जांच कर रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read