यूपी बोर्ड परीक्षाओं में चीटिंग की इनसाइड स्टोरी; 20,000 में नकल और 50,000 में लिखी जा रही कॉपी UP Board Exams Cheating Inside Story: उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर आजमढ़ से नकलमाफियाओं को गिरफ्तार किया गया है।
Education
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में चीटिंग की इनसाइड स्टोरी; 20,000 में नकल और 50,000 में लिखी जा रही कॉपी
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में चीटिंग की इनसाइड स्टोरी; 20,000 में नकल और 50,000 में लिखी जा रही कॉपी UP Board Exams Cheating Inside Story: उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर आजमढ़ से नकलमाफियाओं को गिरफ्तार किया गया है। यूपी STF ने छापेमारी के दौरान 4 आरोपी समेत प्रिंसिपल को हिरासत में लिया है।

Article Advertisement
Article Advertisement
यूपी STF ने छापेमारी के दौरान 4 आरोपी समेत प्रिंसिपल को हिरासत में लिया है।
UP Board Exams Cheating Inside Story: उत्तर प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाए चल रही हैं।
इसी बीच आजमगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
यूपी STF ने बोर्ड के एग्जाम सेंटर पर छापा मारते हुए प्रिंसिंपल समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इन पर पैसा लेकर नकल करवाने और छात्रों की कॉपी लिखे जाने का आरोप है।
6 लोगों को किया गिरफ्तार आजमगढ़ में चल रही बोर्ड की परीक्षाओं ने 70 – 80 के दशक की याद दिला दी।
यह मामला आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के पंडित कामता प्रसाद इंटर कॉलेज मुड़हर का है।
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने छापेमारी करते हुए दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले 4 आरोपियों तथा प्रधानाचार्य समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
स्कूल के बाहर भौतिक विज्ञान की कॉपियां लिखी जा रही थी।
एसटीएफ की छापेमारी से हड़कंप मच गया।
इस छापेमारे से एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि नकल माफियाओ का कितना तगड़ा प्रभाव है और इनका अधिकारियों से कितनी सांठ गांठ है।
32 केंद्रों के CCTV कैमरे बंद आजमगढ़ जिले में यूपी बोर्ड की 282 परीक्षा केंद्रों पर हो रही है।
जिस तरह से एसटीएफ ने छापेमारी करते हुए 4 साल्वर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा कितनी सुचिता पूर्ण कराई जा रही है।
दो दिन पूर्व जिले में 32 परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए थे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा आजमगढ़ में शुरू होने से पहले ही विवादों के घेरे में उस समय आ गई थी।
जब परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में पैसा लेकर परीक्षा केंद्र बनाए जाने की बात सामने आई थी।
इस मामले की भी शिकायत शासन से की गई थी।
नकल और कॉपी लिखने की कीमत तय सूत्रों की मानें तो परीक्षा केंद्र के अंदर नकल कराने की व्यवस्था का ₹ 20 हज़ार और केंद्र के बाहर कॉपी लिखे जाने का ₹ 50 हज़ार शुल्क था।
परीक्षा की व्यवस्था पर कई बार सवाल खड़े हुए हैं।
6 मार्च गुरुवार को दो पालियों में परीक्षा हुई।
पहली पाली में इंटरमीडिएट के संगीत गायन, संगीत वादन व नृत्यकला की परीक्षा रही।
जबकि दूसरी पाली में 282 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र व तर्क शास्त्र की परीक्षा हुई।
पंडित कमल प्रसाद इंटर कॉलेज मुड़हर में भौतिक विज्ञान की परीक्षा में पूरा खेल चल रहा था।
5 अन्य लोगों को पकड़ा एसटीएफ से मिले इनपुट के आधार इस विद्यालय में छापेमारी की।
इस छापेमारी में एसटीएफ तथा गंभीरपुर थाने की पुलिस ने दूसरे के स्थान पर 4 लोगों को पकड़ा।
इसी के साथ STF ने स्कूल के प्रधानाचार्य व एक कंप्यूटर ऑपरेटर को भी हिरासत में लिया है।
पकड़े गए लोगों में प्रधानाचार्य बबिता तिवारी, केन्द्र संचालक धर्मलेश सरोज तथा 4 साल्वर नवनीत राय, राधेश्याम, शीतल तिवारी व निधि समेत कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
वहीं इस मामले में 5 अन्य लोगों को भी वांछित किया गया है।
इनके कब्जे से 6 एडमिट कार्ड, आधार कार्ड व मोबाइल मिले हैं।
इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
