अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

उप्र में सिपाही ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की

उप्र में सिपाही ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की एटा, नौ जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में एटा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन परिसर में बुधवार को एक सिपाही ने पेड़ से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पर वरि

उप्र में सिपाही ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की

Article Advertisement

उप्र में सिपाही ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की एटा, नौ जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में एटा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन परिसर में बुधवार को एक सिपाही ने पेड़ से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Article Advertisement

पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार तड़के चार बजे पुलिस लाइन एटा में तैनात 2015 बैच के आरक्षी सचिन कुमार (30) ने पुलिस लाइन मैदान में एक पेड़ से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुभाष कठेरिया ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read