बंदरों ने 6 साल की मासूम को रेप से बचाया!
बागपत में हुआ ये ‘चमत्कार’, पुलिस ने दर्ज किया मामला उत्तर प्रदेश के बागपत में बंदरों ने एक 6 वर्षीय बच्ची को एक हैवान के चंगुल से बचा लिया।
परिजनों का दावा है कि आरोपी उनकी बच्ची को सुनसान जगह ले जाकर कपड़े उतार रहा था, तभी बंदरों ने उस पर हमला कर दिया।
Crime
बंदरों ने 6 साल की मासूम को रेप से बचाया! बागपत में हुआ ये ‘चमत्कार’, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बंदरों ने 6 साल की मासूम को रेप से बचाया! बागपत में हुआ ये ‘चमत्कार’, पुलिस ने दर्ज किया मामला उत्तर प्रदेश के बागपत में बंदरों ने एक 6 वर्षीय बच्ची को एक हैवान के चंगुल से बचा लिया। परिजनों का दावा है कि आरोपी उनकी बच्ची को सुनसान जगह ले जाकर कपड़े उतार रहा था, तभी बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। UP

Article Advertisement
Article Advertisement
UP Crime News: उत्तर प्रदेश में बागपत के थाना सिंघावली अहीर के डोला गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई हैं।
परिजनों के मुताबिक बंदरों के एक झुंड ने 6 साल की उनकी मासूम बच्ची को एक हैवान के चंगुल से बचा लिया।
पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक आरोपी युवक बच्ची को लेकर मस्जिद वाली गली में मस्जिद की चौखट पर पहुंचा।
यहां बच्ची को बाहर खड़ा करके अंदर चला गया और फिर तुरंत बाद बाहर आया और बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर निर्वस्त्र कर रहा था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची की उम्र 6 साल है और यूकेजी में पढ़ती है।
परिजनों के मुताबिक इससे पहले कि कोई अनहोनी होती बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया।
बंदरों के हमले के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ।
और बच्ची अनहोनी का शिकार होने से बच गई।
घर जाकर बच्ची ने अपने परिवार को पूरी कहानी बताई कि कैसे बंदरों ने आरोपी के चंगुल से उसे बचाया।
सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी युवक बच्ची को ले जाता हुआ दिख रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दूधिया से दूध के रुपये दिलाने के बहाने बच्ची को बहला कर ले गया था, और फुटेज में जिस मकान के अंदर वह दाखिल हुआ, पीड़िता के परिवार ने उसे मस्जिद बताया है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर बंदरों की मदद नहीं मिलती तो उनकी बच्ची के साथ बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
पिता ने बंदरों को कहा- बजंरगी आंखों में आंसू लेकर बच्ची का पिता बंदरों को ‘बजरंगी’ कहकर सम्मान दे रहा है।
पिता का कहना है कि बजरंगी ने उनकी बेटी को बचा लिया।
पिता के मुताबिक आरोपी ने पीड़ित बच्ची को धमकी दी थी कि वह उसके पिता को मार देगा।
उन्होंने कहा कि अगर बंदरों ने हमला नहीं किया होता तो मेरी बच्ची नहीं बचती।
हालांकि आरोपी युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
मामले में पुलिस की जांच जारी है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।
बागपत के सर्किल ऑफिसर हरीश भदौरिया ने TOI से कहा कि हमने बंदरों के प्रकरण का मामला सुना है।
मामले की जांच जारी है।
परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी की पहचान और तलाश जारी है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
