सरकार के उर्दू निदेशालय विभाग और जिला प्रशासन के सौजन्य से उर्दू भाषा को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को गांधी मैदान में एक दिवसीय फरोग ए उर्दू सेमिनार, मुशायरा सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सेमिनार का उद्घटन विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारूण रशीद, ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, एमपी दिलेश्वर कामैत, निर्मली विधायक अनिरूद्ध प्रसाद यादव, डीएम महेन्द्र कुमार, एसपी मनोज कुमार, प्रभारी डीपीआरओ अनुराग कुमार, एसडीएम कयूम अंसारी और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
Bihar
उर्दू के विकास के लिए लोगों को करें जागरूक
सरकार के उर्दू निदेशालय विभाग और जिला प्रशासन के सौजन्य से उर्दू भाषा को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को गांधी मैदान में एक दिवसीय फरोग ए उर्दू सेमिनार, मुशायरा सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्घटन विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारूण रशीद, ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, एमपी दिलेश्व

Article Advertisement
Article Advertisement
इससे पहले अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया।सेमिनार में उर्दू भाषा के विकास और संरक्षण के लिए जुटे विद्वानों ने मंच से कई पैगाम दिये।
उर्दू के संवर्द्धन की बात कहते हुए विद्वानों ने देशभक्ति और समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारा बनाये रखने का संदेश दिया।
उर्दू के जाने-माने अंतर्राष्ट्रीय शायर शंकर कैमूरी, आलम सुलतान कानपुरी, बेगाना सारनवी, असफाक अहमद और हसमत सिद्दीकी ने कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक शायरी और कविताएं सुनाकर दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा जगा दिया।
मंच का संचालन करते हुए शिक्षक मो. बदीउज्जमा ने भी शायरी सुनाई और पूरे समय तक दर्शकों को बांधे रखा।
सरकारी विभाग में कोई भी आवेदन उर्दू में ही दीजिए: सेमिनार में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारूण रशीद ने कहा कि सेमिनार का मकसद उर्दू भाषा का विकास करना और उसे बढ़ावा देना है।
लेकिन हमलोग खुद इसके साथ इंसाफ नहीं कर रहे हैं।
आज हमलोगों ने उर्दू में दस्तावेज लिखना बंद कर दिया है।
उर्दू स्कूलों और मदरसों के एचएम, शिक्षक और छात्र भी उर्दू की जगह हिंदी में पत्र या आवेदन लिखते हैं।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपलोग सरकारी विभाग में कोई भी आवेदन उर्दू में ही दीजिए।
खासकर उन्होंने सभी उर्दू शिक्षकों से किसी भी काम के लिए उर्दू में आवेदन देने का आग्रह किया।
कार्यकारी सभापति ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही देन है कि उर्दू को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के सकारात्मक कार्य किए गए हैं।
आज जिले के कई मदरसों का सरकारीकरण किया गया।
इस साल भी 19 का सरकारीकरण होगा।
मौलानाओं का वेतन बढ़ाया गया।
भवनहीन और भूमिहीन मदरसों को भवन और जमीन उपलब्ध करायी गयी है।
गरीब अल्पसंख्यक छात्रों के लिए सरकार ने बीपीएससी सहित अन्य परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग की भी सुविधाएं मुहैया करा रही है।
पूरे राज्य में सभी विभागों में उर्दू ट्रांसलेटरों की बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सेमिनार में शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।
गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित सेमिनार का उद्घाटन करते कार्यकारी सभापति, ऊर्जा मंत्री, सांसद सहित अन्य।
Source-HINDUSTAN
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
