वाशिंगटन, पांच नवम्बर (भाषा) अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन जीत के आंकडें 270 के बेहद करीब पहुंच गए हैं वहीं रिपब्लिकन पार्टी से उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप कानूनी लड़ाई लड़ने के अपने फैसले पर आगे बढ़ गए हैं।
Education
अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन जीत के आंकडें 270 के बेहद करीब पहुंच गए हैं वहीं रिपब्लिकन पार्टी
वाशिंगटन, पांच नवम्बर (भाषा) अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन जीत के आंकडें 270 के बेहद करीब पहुंच गए हैं वहीं रिपब्लिकन पार्टी से उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप कानूनी लड़ाई लड़ने के अपने फैसले पर आगे बढ़ गए हैं। विभिन्न मीडिया संगठनों के अनुमान के अनुस

Article Advertisement
Article Advertisement
विभिन्न मीडिया संगठनों के अनुमान के अनुसार बाइडेन को अब जीत के लिए केवल छह से 17 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ ही चाहिए।
जबकि ट्रंप ने अभी 214 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ पर जीत हासिल की है।
ट्रंप ने बुधवार देर रात ‘बैटलग्राउंड’ राज्य पेन्सिलवेनिया, मिशिगन, नॉर्थ कैरोलाइना और जॉर्जिया में अपनी जीत की घोषणा कर दी थी।
‘बैटलग्राउंड’ उन राज्यों को कहा जाता है, जहां रुझान स्पष्ट नहीं होता।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘ हमने पेन्सिलवेनिया, जॉर्जिया और नॉर्थ कैरोलाइना में दावा किया है, जहां प्रत्येक में ट्रंप को बढ़त मिल रही थी़....इनके अलावा हम मिशिगन पर भी दावा कर रहे है, जहां बड़ी संख्या में गुप्त रूप से मतपत्रों के होने की जानकारी मिली थी।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ हमारे वकीलों ने ‘‘सार्थक पहुंच’’ की अनुमति मांगी है, लेकिन अब उससे क्या भला होगा ?
हमारी प्रणाली की अखंडता को और राष्ट्रपति चुनाव को क्षति पहुंच चुकी है।
इस बारे में चर्चा की जानी चाहिए।’’ दूसरी ओर, बाइडेन ने चुनाव में जीत का विश्वास व्यक्त किया।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ प्रक्रिया पर और एक-दूसरे में विश्वास रखें।
हम साथ में इसमें जीत दर्ज करेंगे।’’ ट्रंप अभियान दल ने जॉर्जिया, मिशिगन और पेन्सिलवेनिया में मुकदमें दर्ज कराए हैं और विस्कोंन्सिन में मतों की फिर गिनती किए जाने की मांग की है।
मुख्यधारा की मीडिया ने बाइडेन को मिशिगन और विस्कॉन्सिन में विजेता बताया है।
वहीं ट्रंप पेन्सिलवेनिया में आगे चल रहे हैं।
ट्रंप को जीतने के लिए ‘बैटलग्राउंड’ राज्य जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलाइना और नेवादा में जीत दर्ज करना बहुत जरूरी है, जहां बाइडेन थोड़े ही अंतर से आगे चल रहे हैं।
वहीं ट्रंप अभियान को अरिजोना में भी जीत की उम्मीद है, जबकि कई मीडिया संगठन बाइडेन को वहां विजेता घोषित कर चुके हैं।
source PTI
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
