कौन हैं ललिता काई, जंगल में जंजीरों से किसने जकड़ा?
पूर्व पति के खिलाफ दर्ज है मर्डर का केस US woman found chained in Sindhudurg News: सिंधुदुर्ग के जंगलों में महिला को एक चरवाहे ने ढूंढ़ा था, मौके पर पहुंची पुलिस को उसके पास से तमिलनाडु का आधार कार्ड मिला था।
पुलिस अब उसके रिश्तेदारों की तलाश में है।
US woman found chained in Sindhudurg News: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के जंगलों में लोहे की चेन से बंधी मिली अमेरिकी महिला के पूर्व पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने यह मामला अस्पताल में महिला द्वारा लिखे गए नोट के आधार पर दर्ज किया है।
नोट में 50 वर्षीय महिला ने दावा किया है कि उसके पूर्व पति ने उसे लोहे की चेन से बांधा और फरार हो गया।
महिला मुंबई से 450 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के तटीय जिले सिंधुदुर्ग के सोनुर्ली गांव के जंगलों में मिली थी।
महिला को एक चरवाहे ने शनिवार को ढूंढ़ा, जब उसने रोने की आवाज सुनी।
चरवाहे ने देखा कि महिला चेन से बंधी हुई है तो उसने पुलिस को खबर दी।
मौके पर पुलिस पहुंची तो उसे तमिलनाडु के पते का आधार कार्ड मिला।
साथ ही महिला के अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी भी मिली।
इससे पहले पुलिस ने बताया था कि अमेरिकी महिला की पहचान ललिता काई के तौर पर की गई है।
उसके वीजा की अवधि समाप्त हो गई है और वह पिछले 10 साल से भारत में है।
महिला को इलाज के लिए गोवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इलाज करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि ललिता काई को मानसिक समस्या है।
पुलिस को महिला के पास से डॉक्टर का लिखा पर्चा भी मिला है।
सिंधुदुर्ग जिले के एसपी सौरभ अग्रवाल ने कहा कि महिला के नोट के आधार पर उसके पूर्व पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
साथ ही भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने और गलत तरीके से कारावास में डालने का मामला भी दर्ज किया गया है।
हालांकि पुलिस ने अभी महिला का आधिकारिक तौर पर बयान दर्ज नहीं किया है।
लेकिन मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस महिला के बयानों की सत्यता भी जांच रही है कि उसके पूर्व पति ने उसको जंगल में चेन से बांधा था।
सौरभ अग्रवाल ने कहा कि महिला के पास से मिले पर्चे के मुताबिक वह मानसिक रोग से पीड़ित है।
एक अन्य अधिकारी के मुताबिक पुलिस को शक है कि महिला स्किज़ोफ्रेनिया से ग्रसित है।
पुलिस की टीमें तमिलनाडु और गोवा में महिला के पति और अन्य रिश्तेदारों की तलाश में अभियान चला रही हैं।
Crime
कौन हैं ललिता काई, जंगल में जंजीरों से किसने जकड़ा? पूर्व पति के खिलाफ दर्ज है मर्डर का केस
कौन हैं ललिता काई, जंगल में जंजीरों से किसने जकड़ा? पूर्व पति के खिलाफ दर्ज है मर्डर का केस US woman found chained in Sindhudurg News: सिंधुदुर्ग के जंगलों में महिला को एक चरवाहे ने ढूंढ़ा था, मौके पर पहुंची पुलिस को उसके पास से तमिलनाडु का आधार कार्ड मिला था। पुलिस अब उसके रिश्तेदारों की तलाश में ह

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Crime
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला, कांग्रेस बोली- महंगाई मैन मोदी की वसूली शुरू

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


