अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

Crime

ईद से पहले वायरल हुई भड़काऊ रील, पुलिस उठा ले गई तो अब मांग रहा माफी

ईद से पहले वायरल हुई भड़काऊ रील, पुलिस उठा ले गई तो अब मांग रहा माफी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक शख्स ने ईद से पहले भड़काऊ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, घंटे भर में ही पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया! उत्तर प्रदेश में ईद के मौके पर कहीं किसी तरह के तनाव

ईद से पहले वायरल हुई भड़काऊ रील, पुलिस उठा ले गई तो अब मांग रहा माफी

Article Advertisement

ईद से पहले वायरल हुई भड़काऊ रील, पुलिस उठा ले गई तो अब मांग रहा माफी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक शख्स ने ईद से पहले भड़काऊ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, घंटे भर में ही पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया! उत्तर प्रदेश में ईद के मौके पर कहीं किसी तरह के तनाव वाली स्थिति न पैदा हो, इसके लिए पुलिस एहतियात बरत रही है। लगभग सभी इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है और उपद्रवियों को चेतावनी दी जा रही है लेकिन इसी बीच एक शख्स ने एक ऐसी रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की कि कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। भड़काऊ रील बनाकर वीडियो किया शेयर मामला उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर का बताया जा रहा है। यहां एक शख्स ने ईद से पहले भड़काऊं रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने भी बिना देरी किए तुरंत कड़ा एक्शन लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिली। बताया गया कि वीडियो शेयर किए जाने के महज एक घंटे बाद ही पुलिस ने लड़के को पकड़ लिया और थाने लेकर आ गई। अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें शख्स माफी मांगता दिखाई दे रहा है।   पुलिस ने लिया एक्शन बता दें कि शख्स ने वीडियो में भड़काऊं बातें कहीं थीं, ऐसे में माहौल ना बिगड़े , पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। अब वह हवालात में बैठकर कह रहा है कि उसे नहीं पता था कि उसकी रील पर इतना बवाल हो जाएगा। उससे गलती हो गई है, माफी चाहता है। पुलिस ने बताया कि थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ/आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की गयी है। बता दें कि यूपी सीएम योगी ने ईद से पहले अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की, सीएम योगी की तरफ से साफ कहा गया है कि कुर्बानी का स्थान चिह्नित होगा, कुर्बानी वहीं की जाएगी। इसके अलावा और कही कुर्बानी नहीं की जाएगी। सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि कुर्बानी के लिए स्थान का चिह्नांकन पहले से ही होना चाहिए। यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि ध्यान रखा जाए कि कहीं भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न हो।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read