उत्तर प्रदेश की सरकार बदली तो पूरे होंगे गुंडों के सपने : मोदी बिजनौर (उत्तर प्रदेश), सात फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में खुद जेल गए अपराधी उत्तर प्रदेश की जनता से हिसाब चुकता करने के लिए कई सालों से अगले विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं और अगर चुनाव बाद राज्य की सरकार बदली तो गुंडों के सपने पूरे हो जाएंगे।
Crime
उत्तर प्रदेश की सरकार बदली तो पूरे होंगे गुंडों के सपने : मोदी
उत्तर प्रदेश की सरकार बदली तो पूरे होंगे गुंडों के सपने : मोदी बिजनौर (उत्तर प्रदेश), सात फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में खुद जेल गए अपराधी उत्तर प्रदेश की जनता से हिसाब चुकता करने के लिए कई सालो

Article Advertisement
Article Advertisement
प्रधानमंत्री ने बिजनौर, मुरादाबाद और अमरोहा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जन चौपाल को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए सपा पर करारे हमने किए।
उन्होंने कहा, "आपने देखा है कि योगी जी के शासन में अपराधी खुद भागकर जेल गए और मांग करते रहे कि हमें बंद कर दो।
वह सालों से इस चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।
उन्हें एक ही उम्मीद है कि जल्दी से जल्दी चुनाव आए, कैसे भी सरकार बदल जाए ताकि वह जेल से बाहर आ सकें।" उन्होंने आरोप लगाया, "अपराधी मना रहे हैं कि किसी भी तरह पुरानी वाली माफिया राज वाली सरकार आ जाए।
जो अपराधी यूपी छोड़कर भाग गए थे वह भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सरकार बदले तो फिर से लौट कर आएं।
यह अपराधी चाहते हैं कि लूट, डकैती छिनैती का जो धंधा पांच साल से ठप पड़ा है, यूपी की जनता से उसकी भरपाई करें।
वह बदला लेने के मूड में हैं।
यह लोग जात-पात के नाम पर बंटवारा करके भाजपा को रोकना चाहते हैं।
मैं आपसे कहना चाहता हूं कि इस खेल से सावधान रहिए।" प्रधानमंत्री ने कहा, "इस चुनाव में और कुछ नहीं देखना है।
केवल कमल छाप देखना है।
भाजपा आएगी तो आपकी सुरक्षा होगी, यह आएंगे तो गुंडों के सपने पूरे होंगे।
जब आप वोट डालने जाएं तो यह जरूर याद रखें आप यूपी के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी वोट दे रहे हैं।
यूपी के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता।
यूपी के मतदाता हमेशा यह याद रखकर वोट देते हैं।
आज भी आपका जोश बता रहा है कि एकजुट होकर आप सही फैसला लेने को तैयार हैं।
यूपी ने भरी हुंकार, एक बार फिर योगी सरकार।" मोदी को बिजनौर आकर चुनावी रैली को संबोधित करना था लेकिन खराब मौसम के कारण वह नहीं पहुंच सके और रैली को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।
उन्होंने कवि दुष्यंत कुमार की दो पंक्तियों 'यहां तक आते-आते सूख जाती हैं कई नदियां मुझे मालूम है पानी कहां ठहरा हुआ होगा' का जिक्र किया और आरोप लगाया, "वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भी विकास की नदी का पानी ठहरा हुआ था।
यह पानी नकली समाजवादियों के परिवार में उनके करीबियों में ठहरा हुआ था।" उन्होंने सपा पर आरोप लगाया, "इन लोगों को सामान्य मानव की विकास और प्रगति की प्यास से और गरीबी से मुक्त होने की प्यास से कभी कोई मतलब नहीं रहा।
वह सिर्फ अपनी, अपने करीबियों की और अपनी तिजोरियों की प्यास बुझाते रहे।
अपना स्वार्थ सोचने वाली यही प्यास विकास की नदी के हर बहाव को सोख लेती है।" मोदी ने दावा किया, "भाजपा प्रदेश के हर व्यक्ति को अपना परिवार मानती है।
हमारा मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास।
इसलिए भाजपा की सरकार में भाई भतीजावाद और तुष्टीकरण की कोई जगह नहीं है।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री आवास योजना में घर मिलता है तो हर गरीब को मिलता है।
इसके लिए उसकी जाति, उसका पंथ, उसका क्षेत्र नहीं देखा जाता है।
जब उज्ज्वला योजना से गैस का कनेक्शन मिलता है तो माताओं और बहनों की जाति और पंथ नहीं पूछा जाता।
जब गन्ना किसानों का बकाया भुगतान किया जाता है, सिंचाई का पानी मिलता है, वह सभी को बराबरी से मिलता है।
यह फर्क मेरे उत्तर प्रदेश के किसान और गरीब भाई-बहन और नौजवान कभी भूल नहीं सकते।
जो लोग आज जात-पात के नाम पर वोट मांग रहे हैं, जाति का वास्ता दे रहे हैं।, सत्ता में आने पर इन्हें केवल उनके परिवार का स्वार्थ ही याद रहता है।" प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया, "जो लोग चौधरी चरण सिंह की विरासत की दुहाई देकर आप को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं उनसे यह जरूर पूछिएगा कि जब उनकी सरकार थी तब वह आपके गांव में कितनी बिजली देते थे।
उन्होंने प्रदेश को अंधेरे में रखा ताकि अपराध बढ़े, हमने बिजली दी ताकि विकास बढ़े।
पहले की सरकारों ने उत्तर प्रदेश का बहुत समय गंवा दिया है।
अब उत्तर प्रदेश को उस नुकसान की भरपाई करते हुए और तेजी से आगे बढ़ना है।
पहले की सरकारों का मॉडल समस्या पैदा करो फिर सहानुभूति के नाम पर सब समेट लो, का था।
उनके इस मॉडल से किसान नौजवान गरीब शोषित दलित सब परेशान थे।" मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान महिलाओं और बहनों बेटियों से छेड़छाड़ आम बात थी।
हालात इतने खराब थे कि चेन लूटे जाने पर इस बात का शुक्र मनाया जाता था कि चलो जान तो बच गई।
योगी सरकार ने बेटियों को उस भय से मुक्त करके दिखाया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब हमेशा से पिछली सरकारों के लिए राजनीति का माध्यम रहे।
भाजपा सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिए उनकी परेशानियां दूर कर रही है।
पिछले पांच सालों में योगी सरकार का प्रयास रहा है कि विकास कुछ ही इलाकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए।
इसी सोच के साथ हमारी सरकार मुरादाबाद बिजनौर अमरोहा जैसे शहरों में भी कनेक्टिविटी बढ़ा रही है।
करीब 500 किलोमीटर का दिल्ली-लखनऊ इकोनामिक कॉरिडोर भी मुरादाबाद से होकर ही गुजरेगा।
अलीगढ़-मुरादाबाद कॉरिडोर का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।
डबल इंजन की भाजपा सरकार में मुरादाबाद-बरेली कॉरिडोर भी पूरा होने जा रहा है।
गंगा एक्सप्रेस वे के रूप में इस इलाके को बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
बिजनौर से मुरादाबाद तक के फोरलेन हाईवे पर भी तेजी से काम हो रहा है।
इससे पूरा जिला आसपास के सभी प्रमुख स्थानों से जुड़ जाएगा।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
