अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

उत्तराखंड में भूस्खलन से दो लोगों की मौत

उत्तराखंड में भूस्खलन से दो लोगों की मौत पिथौरागढ़, 19 जून (भाषा) जनपद में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद पहाड़ों से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई। पिथौरागढ़ के अंचल अधिकारी (सीओ) आरएस रौतेला ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक मजदूर दफेदार सिंह (65) की गंगोलीहाट के सुं

उत्तराखंड में भूस्खलन से दो लोगों की मौत

Article Advertisement

उत्तराखंड में भूस्खलन से दो लोगों की मौत पिथौरागढ़, 19 जून (भाषा) जनपद में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद पहाड़ों से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई। पिथौरागढ़ के अंचल अधिकारी (सीओ) आरएस रौतेला ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक मजदूर दफेदार सिंह (65) की गंगोलीहाट के सुंगरी इलाके में पत्थरों की चपेट में आने से उस समय मौत हो गई, जब वह एक टिन शेड के पास खड़े थे।

Article Advertisement

अधिकारी ने बताया कि पत्थर सिंह के पेट और सिर पर लगे। गंगोलीहाट के एक अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सीओ ने बताया कि एक अन्य घटना में घाट पुल के निकट पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से सब्जी व्यापारी खलील अहमद (55) की मौत हो गयी। घटना के वक्त वह अपने ट्रक के पास खड़े थे। अधिकारी ने बताया कि अहमद ट्रक का मालिक था और जब यह घटना हुई उस समय वह पिथौरागढ़ के लिए सब्जियां लाने के लिए पीलीभीत जा रहा था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read