अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

उत्तराखंड : हाथियों ने युवक को कुचल कर मारा

उत्तराखंड : हाथियों ने युवक को कुचल कर मारा ऋषिकेश, 26 सितंबर (भाषा) ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी में राफ्टिंग कैंप क्षेत्र में हाथियों ने गंगा नदी के किनारे एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मुनि की रेती क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि संभवत: शनिवार दे

उत्तराखंड : हाथियों ने युवक को कुचल कर मारा

Article Advertisement

उत्तराखंड : हाथियों ने युवक को कुचल कर मारा ऋषिकेश, 26 सितंबर (भाषा) ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी में राफ्टिंग कैंप क्षेत्र में हाथियों ने गंगा नदी के किनारे एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मुनि की रेती क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि संभवत: शनिवार देर रात हुई घटना की सूचना रविवार सुबह मिली।

Article Advertisement

मृतक की पहचान देहरादून के विकासनगर निवासी मयंक डोभाल के रूप में हुई है। वह शिवपुरी क्षेत्र में गंगा किनारे कैंप का संचालन करता था। जिस क्षेत्र में दुर्घटना हुई है, वह सदियों से हाथियों का गलियारा रहा है जहाँ से वे गंगा नदी में पानी पीने के लिए आते रहे हैं। सर्दियों में गंगा नदी का जलस्तर कम होने पर इसी रास्ते से हाथियों के झुंड नदी पार करके पौड़ी गढ़वाल की तरफ चले जाते हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र में गंगा के दोनों तटों पर राफिटंग जैसी साहसिक पर्यटन की गतिविधियां होने से वन्य जीव व इंसानों के बीच संघर्ष की स्थिति बन रही है जो चिंता का विषय है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read