उत्तराखंड में दो दिन में 739 बिस्तर और बढे देहरादून, 29 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड में बढते कोरोना संक्रमण के मददेनजर प्रदेश सरकार ने पिछले दो दिनों में सात अतिरिक्त अस्पतालों की व्यवस्था करते हुए 739 बिस्तर बढाए हैं जबकि डीआरडीओ की मदद से 1400 और बिस्तर जल्द ही उपलब्ध हो जाएंगे ।
Education
उत्तराखंड में दो दिन में 739 बिस्तर और बढे
उत्तराखंड में दो दिन में 739 बिस्तर और बढे देहरादून, 29 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड में बढते कोरोना संक्रमण के मददेनजर प्रदेश सरकार ने पिछले दो दिनों में सात अतिरिक्त अस्पतालों की व्यवस्था करते हुए 739 बिस्तर बढाए हैं जबकि डीआरडीओ की मदद से 1400 और बिस्तर जल्द ही उपलब्ध हो जाएंगे । सचिव स्वास्थ्य पंकज क

Article Advertisement
Article Advertisement
सचिव स्वास्थ्य पंकज कुमार पाण्डेय ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रदेश में रेमडेसिवीर इंजेक्शन का पर्याप्त कोटा है और रैपिड एंटीजन जांच की दर घटाकर 300 कर दी गई है ।
पाण्डेय ने बताया कि राज्य सरकार ने दो दिनों में सात मिड लेवल अस्पतालों की व्यवस्था की गयी है जिसके बाद 700 ऑक्सीजन सपोर्टेड बिस्तर, 39 आईसीयू बिस्तर और दो वेंटीलेटर और बढ़ गए हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 12 कोविड अस्पताल, 62 डेडीकेटेड कोविड सेंटर और 385 कोविड केयर सेंटर काम कर रहे हैं।
राज्य के अस्पतालों में 17 हजार के करीब बिस्तर हैं जिनमें से 5500 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, 1302 आईसीयू बेड, 774 वेंटिलेटर कोविड के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के केंद्र सरकार से अनुरोध के बाद डीआरडीओ की मदद से कुमांउ क्षेत्र के हल्द्वानी और गढ़वाल क्षेत्र के ऋषिकेश में 500—500 बिस्तर की क्षमता वाले दो अस्थाई अस्पताल बनने जा रहे हैं।
एक अस्पताल हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज परिसर में बनेगा जिसे सुशीला तिवारी अस्पताल संचालित करेगा जबकि आईडीपीएल ऋषिकेश में बनने वाला अस्पताल एम्स ऋषिकेश संचालित करेगा।
पाण्डेय ने बताया कि हल्द्वानी में बनने वाले अस्थाई अस्पताल में 400 ऑक्सीजन बिस्तर और 100 आईसीयू बिस्तर होंगे जबकि जबकि आईडीपीएल ऋषिकेश में 500 ऑक्सीजन सपोर्टेड बिस्तर होंगे ।
इसके अतिरिक्त राज्य सरकार की मदद से एम्स ऋषिकेश में 100 आईसीयू बिस्तर अलग से बनाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि हिमालय अस्पताल जौलीग्रांट में भी डीआरडीओ की मदद से ऑक्सीजन सपोर्टेड 400 बिस्तर तैयार हो जाएंगे ।
उन्होंने कहा, ' हमें उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों के भीतर डीआरडीओ की मदद से ऑक्सीजन और आईसीयू सपोर्टेड 1400 नए बिस्तर तैयार हो जाएँगे ।' सचिव ने कहा कि प्रदेश में रेमडेसिवीर इंजेक्शन की पर्याप्त व्यवस्था है और राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र लिखते हुए अतिरिक्त इंजेक्शन की भी मांग की है ।
उन्होंने कहा कि दवाओं की कालाबाजारी के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है तथा इंजेक्शन एवं क्सीजन सिलेंडर के दाम तय कर दिए गए हैं ।
पाण्डेय ने कहा कि सरकार ने कोविड संबंधी व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं जबकि सरकार ने रैपिड एंटीजन टेस्ट की दर को भी कम करते हुए अब मात्र 300 रू कर दिया है ।
इससे पहले, दिन में मुख्यमंत्री रावत ने 132 एंबुलेंस को सभी 13 जिलों के लिए रवाना किया ।
इनमें 36 एडवांस लाइफ सपोर्ट एवं 96 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस हैं ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनता से कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करने की अपील करते हुए सजग रहने की जरूरत बतायी और कहा कि लक्षण आते ही जांच कराएं और अपना इलाज कराएं।
रावत ने फिर दोहराया कि जनता को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से हालात पर नजर बनाए हुए हैं ।
प्रदेश में बृहस्पतिवार को भी 6251 नए कोविड मामले दर्ज किए गए जो एक दिन में अब तक का सर्वाधिक आंकडा है ।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
