3 बच्चों की मां के 2 पति, चकरा गई पुलिस; हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद जानें महिला ने किसे चुना?
बिहार के वैशाली जिले में अजब-गजब मामला सामने आया है।
एक महिला को लेकर दो लोग पुलिस थाने पहुंच गए।
पुलिस भी हैरान रह गई।
आखिर में दोनों लोगों की बात सुनी गई और महिला को बुलाया गया।
मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
मामला क्या है?
इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
बिहार के वैशाली जिले के एक थाने में अजब-गजब मामला सामने आया है।
पुलिस भी मामला सामने आने के बाद चकरा गई।
आखिर मशक्कत के बाद केस सुलझाया गया।
गौरोल पुलिस थाने में दो लोगों के बीच एक महिला को लेकर विवाद हो गया।
दोनों लोग उसे अपनी पत्नी बता रहे थे।
पुलिस के सामने दोनों लोगों ने 3 बच्चों की मां के खुद के बीवी होने का दावा किया।
कई देर ड्रामे के बाद पुलिस ने महिला से पूछा।
महिला ने आखिर में दोनों में से एक के साथ रहने की बात मान ली।
जिसके बाद महिला को उसके साथ भेज दिया गया।
महिला के 20 और 18 साल का बेटा है।
वहीं, एक 13 साल की बेटी भी है।
दो लोग पुलिस थाने आए और उसको अपनी बीवी बता दिया।
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना इलाके के गांव बखरी निवासी राम प्रसाद महतो ने बताया कि 22 साल पहले उसकी शादी महिला के साथ मझौली गांव में हुई थी।
शादी के बाद दो बेटे और एक बेटी हुई।
2018 में उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया।
पत्नी 5 साल की बेटी को लेकर हाजीपुर आ गई।
वहां एक कंपनी में काम करने लगी।
इसी बीच उसकी जान-पहचान कुढ़नी इलाके के ढोढ़ी गांव निवासी बतहू राय की पत्नी से हो गई।
उसकी पत्नी उसके साथ ढोढ़ी आ गई।
कुछ दिन बाद वह गौरोल थाने के चैनपुर भटौलिया गांव निवासी हरेंद्र राय संग रहने लगी।
7 साल से पत्नी को खोज रहा था पहला पति वह पिछले 7 साल से पत्नी को खोज रहा था।
लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।
पिछले मंगलवार को उसे पता लगा कि पत्नी किसी के साथ भटौलिया गांव में रह रही है।
जिसके बाद वह पुलिस के पास गया।
बाद में पुलिस ने महिला और हरेंद्र राय को बुला लिया।
थाने में हरेंद्र राय ने भी दावा किया कि वह उसकी पत्नी है।
दोनों लोग नहीं मान रहे थे।
जिसके बाद पुलिस ने महिला से पूछा कि वह किसके साथ रहना चाहती है?
महिला ने अपने पहले पति के साथ रहने की इच्छा जताई।
बाद में पुलिस ने उसे पहले पति के साथ भेज दिया।
Bihar
3 बच्चों की मां के 2 पति, चकरा गई पुलिस; हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद जानें महिला ने किसे चुना?
3 बच्चों की मां के 2 पति, चकरा गई पुलिस; हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद जानें महिला ने किसे चुना? बिहार के वैशाली जिले में अजब-गजब मामला सामने आया है। एक महिला को लेकर दो लोग पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस भी हैरान रह गई। आखिर में दोनों लोगों की बात सुनी गई और महिला को बुलाया गया। मामला चर्चा का विषय बना हुआ

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Bihar
बिहार के स्कूल में बड़ी लापरवाही: नमक समझकर मिड-डे मील में डाल दिया डिटर्जेंट, 36 छात्राएं बीमार

Bihar
बिहार में फिर सड़कों पर छात्र: पटना में महाधरना, 19 अगस्त को लोकभवन मार्च; तेजस्वी यादव करेंगे अगुवाई

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


