अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

India

वाराणसी में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया, यूएई से लौटा युवक मिला पॉजिटिव

वाराणसी में कोरोना का एक और पॉजिटिव मामला सामने आया है। 20 मार्च को यूएई से शिवपुर स्थित अपने घर लौटे युवक की तबीयत खराब होने के बाद जांच हुई थी। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने युवक के घर वालों को क्वारंटाइन कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके मुहल्ले में पहुंच रही

वाराणसी में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया, यूएई से लौटा युवक मिला पॉजिटिव

Article Advertisement

वाराणसी में कोरोना का एक और पॉजिटिव मामला सामने आया है। 20 मार्च को यूएई से शिवपुर स्थित अपने घर लौटे युवक की तबीयत खराब होने के बाद जांच हुई थी। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने युवक के घर वालों को क्वारंटाइन कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके मुहल्ले में पहुंच रही है। अधिकारियों के अनुसार इलाके के लोगों का कल सैंपल लिया जाएगा। इससे पहले 21 तारीख को फूलपुर के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को ही उसकी दोबारा जांच हुई। इसमें भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिवपुर का रहने वाला 30 वर्षीय युवक पिछले साल जून में यूएई गया था। वहाँ कॉल सेन्टर में नौकरी करता था। 20 मार्च को शारजाह से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा था। एयरपोर्ट से टैक्सी लेकर घर पहुंचा। एयरपोर्ट पर निर्देश मिलने के बाद घर में ही पूरी तरह क्वारंटाइन रहा। यहां तक कि पत्नी को तीन दिन पहले प्राइवेट हॉस्पिटल में डिलीवरी हुई तो वहाँ भी नही गया। दो दिन पहले गले में खराश शुरू हुई तो दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में दिखाने गया। शुक्रवार को उसका सैंपल लेकर बीएचयू भेजा गया। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही अधिकारियों की युवक के घर पहुंची। युवक के परिवार में पत्नी, बच्चे के अलावा माता, पिता, भाई, भाभी हैं। सभी को होम क्वारंटाइन कराया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार रविवार को इनके सैंपल लिये जाएंगे। इससे पहले फूलपुर निवासी युवक कोरोना पॉजीटिव मिला था। युवक 17 मार्च को सऊदी अरब से फूलपुर लौटा था। एक दिन घर पर रहने के बाद 19 मार्च को सर्दी व खांसी की शिकायत पर जांच कराने के लिए खुद पांडेयपुर स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय, जिला अस्पताल पहुंचा था। यहां डॉक्टरों ने संदिग्ध मान उसके सैम्पल को जांच के लिए बीएचयू भेज दिया था। 21 मार्च को जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। रात में ही उसके गांव को लॉकडाउन कर दिया गया। अगले दिन 22 मार्च को परिवार में पत्नी, मां, पिता, बेटा सहित दो रिश्तेदारों के भी सैम्पल लिए गए। पूरे गांव की थर्मल स्क्रीनिंग भी करायी गयी। इस दौरान पास के दो और गांवों को भी लॉकडाउन कर दिया गया था। दो दिन बाद परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आने से गांव के लोगों ने राहत की सांस ली थी। 25 मार्च को पीड़ित के साथ ही उसके परिजनों की सैम्पलिंग कराकर जांच करायी। शुक्रवार को युवक दोबारा पाजिटिव आया जबकि परिवारवालों की रिपोर्ट एक बार फिर निगेटिव आयी। वाराणसी में अब तक कोराना की 84 सैंपलिंग हुई है। इनमें 77 निगेटिव हैं। एक ही पॉजिटिव मरीज मिला था। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। शुक्रवार को बीएचयू के आइसोलेशन वार्ड में चार और जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दो नए संदिग्ध भर्ती हुए हैं। अब तक जिला अस्पताल में चार और बीएचयू में 12 मरीज भर्ती थे। इनमें निगेटिव रिपोर्ट आने पर बीएचयू के छह मरीजों को शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। शुक्रवार को भर्ती हुए संदिग्धों में बनारस के हबीबपुरा का 23 साल का एक युवक, बीएचयू कैंपस की 28 वर्षीय युवती, कैंटोंमेंट का 38 वर्षीय पुरुष के अलावा चंदौली में चकिया की 60 साल की एक महिला, ज्ञानपुर का छह साल का बालक, सिकंदरपुर बलिया की 54 साल की एक महिला, जौनपुर का 35 साल का पुरुष शामिल है। जौनपुर के पुरुष मरीज की रिपोर्ट आनी बाकी है। बाकी छह को निगेटिव रिपोर्ट आने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 41 हजार की हुई थर्मल स्कैनिंग जिले में अब तक 41 हजार 852 लोगों की थर्मल स्कैनिंग हुई है। शुक्रवार को 10 लोगों को होम कोरेंटाइन किया गया। सभी की स्थिति सामान्य है। वहीं चिकित्सकों, पैरा मेडिकल की उपस्थिति, उपकरण, किट, मास्क आदि की उपलब्धता जानने के लिए सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने मिसिरपुर, आराजी लाइन, सेवापुरी, बड़ागांव, पिंडरा में सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण किया। 22 क्षेत्रों में हुआ स्प्रे का छिड़काव स्वास्थ्य विभाग ने शहर के 22 क्षेत्रों में हाइपोक्लोराइड सोल्युशन और दो फीसदी ब्लिचिंग पाउडर का स्प्रे करवाया। 20 क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव व एक क्षेत्र में फॉगिंग हुई। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read