अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Business

वरूण गांधी ने उठाया गन्ना मूल्य का मुद्दा

वरूण गांधी ने उठाया गन्ना मूल्य का मुद्दा बरेली/पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 21 दिसंबर (भाषा) सांसद वरुण गांधी ने कहा कि गन्ने मूल्य बढ़ाने का मुद्दा उन्होंने अकेले ही उठाया है, इस विषय पर बोलने की हिम्मत कोई अन्य सांसद/विधायक नहीं जुटा सके हैं। गन्ना मूल्य को लेकर परोक्ष रूप से राजनीतिक दलों पर कटाक्ष कर

वरूण गांधी ने उठाया गन्ना मूल्य का मुद्दा

Article Advertisement

वरूण गांधी ने उठाया गन्ना मूल्य का मुद्दा बरेली/पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 21 दिसंबर (भाषा) सांसद वरुण गांधी ने कहा कि गन्ने मूल्य बढ़ाने का मुद्दा उन्होंने अकेले ही उठाया है, इस विषय पर बोलने की हिम्मत कोई अन्य सांसद/विधायक नहीं जुटा सके हैं।

Article Advertisement

गन्ना मूल्य को लेकर परोक्ष रूप से राजनीतिक दलों पर कटाक्ष करते हुए वरूण ने कहा कि टिकट कटने के डर से पार्टी के नेता ऐसे मुद्दे नहीं उठाते, लेकिन उन्हें इसका कोई डर नहीं है क्योंकि उनके परिवार ने निर्दलीय भी चुनाव जीता है। गाँधी पीलीभीत संसदीय क्षेत्र के बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आये थे। गन्ने का मूल्य बढ़ाने पर चर्चा करते हुए सांसद गांधी ने मंगलवार को कहा, ‘‘किसी सांसद विधायक की हिम्मत नहीं हुई है, केवल मैंने गन्ने का मूल्य बढ़ाने का मुद्दा उठाया, क्योंकि उन नेताओं को डर लगता है कि हमारा टिकट कट जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जनता की आवाज अगर जनप्रतिनिधि नहीं उठाएगा तो कौन उठाएगा। मुझे टिकट कटने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मेरे परिवार ने निर्दलीय चुनाव जीते और कभी हारे नहीं है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा जो सच है वही बोलूंगा सरकार तो आती जाती रहती है।’’ वरूण गांधी ने कहा कि वह क्रांतिकारी नेता हैं और लोगों के साथ अन्याय होता नहीं देख सकते। वह जो भी मदद करते हैं अपने निजी धन से करते हैं। पीलीभीत से मिली एक दूसरी खबर के अनुसार भाजपा के स्थानीय सांसद वरुण गांधी ने जिलाधिकारी पर आरोप लगाया है कि जिले में आयोजित बांसुरी महोत्सव में व्यापारियों से चंदा वसूला जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी पुलकित खरे को पत्र भी लिखा है। हालांकि जिलाधिकारी से अभी तक कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि बांसुरी महोत्सव के लिए प्रशासन ने उनसे पैसा लिया है। सांसद ने कहा कि हाल ही में व्यापारियों ने दिल्ली जाकर उन्हें इस मामले से अवगत कराया था। सांसद ने जिलाधिकारी को पत्र के साथ साढ़े चार लाख रुपये का चेक भी भेजा है और व्यापारियों से वसूला गया चंदा वापस करने की बात कही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read