अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

वीरपुर में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

वीरपुर में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय केन्द्रीय विद्यालय संगठन पटना की टीम शनिवार को एसएसबी 45 वीं बटालियन मुख्यालय पहुंच कर केन्द्रीय विद्यालय के लिए अधिग्रहित जमीन का निरीक्षण किया। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय के लिए पांच एकड़ जमीन मिल चुकी है। इस पर भवन निर्माण कार्य

वीरपुर में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

Article Advertisement

वीरपुर में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय केन्द्रीय विद्यालय संगठन पटना की टीम शनिवार को एसएसबी 45 वीं बटालियन मुख्यालय पहुंच कर केन्द्रीय विद्यालय के लिए अधिग्रहित जमीन का निरीक्षण किया। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय के लिए पांच एकड़ जमीन मिल चुकी है।

Article Advertisement

इस पर भवन निर्माण कार्य होना है। एसएसबी मुख्यालय में बने भवनों में से पांच भवनों को चिन्हि्त कर केंद्रीय विद्यालय को आवंटित किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन पटना के डिप्टी सेक्रेटरी एन संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम ने एसएसबी द्वारा आवंटित पांच भवनों का निरीक्षण किया। डिप्टी सेक्रेटरी ने बताया कि वर्ग 1 से 5 तक केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई की व्यवस्था जल्द शुरू कराई जाएगी। इसकी सूचना केंद्रीय विद्यालय संगठन दिल्ली को दी जा रही है। कहा कि उम्मीद करते हैं एक सप्ताह के अंदर केंद्रीय विद्यालय संगठन दिल्ली से निर्देश मिलते ही विद्यालय में नामांकन का काम शुरू हो जाएगा। कमांडेंट एसके गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय शुरू करने के लिए एसएसबी सभी तरह का सहयोग केंद्रीय विद्यालय संगठन को उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। मौके पर एसएसबी 45 वीं बटालियन के इंजीनियर जेएस बिष्ट, इंस्पेक्टर विपुल कुमार सिंह आदि थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read