अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत, नौ जख्मी

वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत, नौ जख्मी शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 27 अक्टूबर (भाषा) शाहजहांपुर जिले में बुधवार को तीन वाहनों के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद मार्ग पर

वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत, नौ जख्मी

Article Advertisement

वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत, नौ जख्मी शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 27 अक्टूबर (भाषा) शाहजहांपुर जिले में बुधवार को तीन वाहनों के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद मार्ग पर कांट इलाके में पिपरोला पुलिस चौकी के सामने आज रात पिकअप लोडर तथा ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

Article Advertisement

इसी बीच, पीछे से आ रहा ऑटो रिक्शा भी ट्रैक्टर से टकरा गया। उन्होंने बताया कि घटना में ऑटो रिक्शा में बैठे मुन्ना (25) तथा राजा बाबू (20) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीनों वाहनों में सवार कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कुमार ने बताया कि एक साथ तीन वाहन टकरा जाने से काफी देर तक यातायात बाधित रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। काफी मशक्कत के बाद सड़क पर आवागमन सुचारू किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read